बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक ने एक साल पूरा कर लिया है। उनकी ये फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसमें वह एक मां के किरदार में नजर आईं थीं। फिल्म की कहानी मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा आयशा की मां को रोल प्ले कर रही थीं, वहीं पिता के रूप में फरहान अख्तर नजर आए थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन प्रियंका की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था।
प्रियंका के अनुसार फिल्म में उनका किरदार किसी चुनौती से कम नहीं था। इस फिल्म से उन्होंने 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। इससे पहले वह फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थी। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी, इसके बाद वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हो गईं थीं। क्वांटिको ,बेवॉच, इजंट इट रोमांटिक जैसे हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करने के बाद प्रियंका हिंदी फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं।
प्रियंका चोपड़ा का किरदार
'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि पर्दे पर मां का किरदार निभाना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि फिल्म में हर एक मोमेंट्स में उन्हें डर रहता था कि वे मां का रोल निभा पाएंगी या नहीं, क्योंकि वह रियल लाइफ में मां नहीं हैं और उन्हें उसका अनुभव भी नहीं हैं। साथ ही, इससे पहले उन्होंने इस तरह से कभी पर्दे पर मां का किरदार नहीं निभाया था। एक्ट्रेस ने वीओन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि मैंने तीन साल तक क्वांटिको किया और मैं अपने उस किरदार को अच्छी तरह जानती थी। साथ ही, मैंने खुद को लंबे समय तक कोई चुनौती नहीं दी। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मैं एक मां नहीं हूं और न ही मैंने अपना बच्चा खोया है। साथ ही, फिल्म में उनका किरदार दो पहलुओं से अनुभव कराता है। इसलिए यह मुझे वास्तव में काफी पसंद आया। इस किरदार को निभाने में मुझे चुनौती महसूस हुई।
इसे जरूर पढ़ें: Priyanka-Nick Wedding Reception: फैशनेबल अंदाज में दिखे प्रियंका और निक
प्रियंका चोपड़ा ऐसे सेलेक्ट करती हैं फिल्म
प्रियंका चोपड़ा फिल्म को चुनने के लिए सबसे पहले फ़िल्म की कहानी और बाद में किरदार को देखती हैं। हालांकि द स्काई इज पिंक में उन्होंने किरदार को देखकर फ़िल्म चुनने का फैसला किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि शोनाली बोस और निलेश मनियार ने कहानी को बहुत खूबसूरती से लिखा है। भले ही विषय भारी हो लेकिन उसका ट्रीटमेंट काफी रिफ्रेसिंग और मजेदार है। ऐसे में मुझे लगा कि इसे निभाने में मजा आएगा।
प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह तैयार किया अपना किरदार
फिल्म द स्काई इज पिंक में अपने किरदार के लिए इंस्पिरेशन प्रियंका चोपड़ा को डायरेक्टर शोनाली बोस से मिली थी। शोनाली बोस ने कुछ साल पहले ही अपने बेटे को एक एक्सीडेंट में खो दिया था, और अदिती की रियल माँ (आयशा चौधरी की मां) लदंन में रहती हैं। 40 के दशक में महिलाएं किस तरह के कपड़े पहनती थी, इसे लेकर फिल्म में प्रियंका ने अपने किरदार के जरिए इस मिथक को तोड़ा है। यही नहीं फिल्म में फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा का रोमांस काफी रिफ्रेसिंग लगता है। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर भले ही खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन क्रिटिक्स ने इसे खूब सराहा था।अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और इसी तरह बिग बॉस से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों