वक्त बदल चुका है और वक्त के साथ ही कई रस्म और रिवाज के स्वरूप में भी बदलाव आया है। इन बदलावों को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शाही शादी को देख कर काफी अच्छे से महसूस भी किया जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा की शादी में बहुत कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे समाज का एक वर्ग रस्म, रिवाजों और परंपराओं का पतन कहता है तो वहीं दूसरा वर्ग इसे मार्डन चेंजेस कहता है। भले ही प्रियंका और निक की शादी को लेकर कई लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हों। किसी को प्रियंका की शादी में पटाखे जलाने पर एतराज हो रहा हो तो किसी को शादी में हाथी घोड़ों के इस्तेमाल पर नाराजगी हो, मगर, देखा जाए तो प्रियंका चोपड़ा की शादी कई मायनों पर नए जमाने की लड़कियों के लिए मिसाल है।
जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने शादी में एक आदर्श मॉर्डन ब्राइड बनने के लिए कई पुराने रीति रिवाजों को नजरअंदाज किया है और बहुत से अच्छे बदलावों को स्वीकार भी किया है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि प्रियंका की शादी किस तरह से दूसरी शादियों से अलग रही।
प्रियंका नहीं बनी शर्मीली दुल्हन
आमतौर पर इंडियन ब्राइड से उम्मीद की जाती है कि वह अपनी शादी में शर्म का घूंघट उढ़े रहेगी और हंस कर अपनी खुशी जाहिर करने की उसे आजादी नहीं होगी। उसके चेहरे पर थोड़ी शर्म थोड़ी घबराहट के मिले जुले एक्सप्रेशन होने चाहिए। मगर, प्रियंका इस तरह से पेश आना तो दूर इसके आसपास तक नहीं नजर आ रही थी। अपनी शादी के हर ईवेंट में उन्हें खूब मुस्कुराते हुए देखा गया। उनके चेहरे पर अपने ड्रीम बॉय को पाने की खुशी केवल झलक नहीं रही थी बल्कि छलक भी रही थी। उनके हद से ज्यादा मुस्कुराने पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए और उन्हें गलत बातें भी बोली गईं। मगर, आज की मॉर्डन दुल्हन के लिए प्रियंका आदर्श हैं। हर दुल्हन को अपनी खुशी अपने तरीके से जाहिर करने का शौक होता है और प्रियंका ऐसा करने में कामयाब रही हैं।
Read More:Priyanka Chopra Bridal Makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्ट ने दिए हिंट्स
गहनों और कपड़ों के बोझ से नहीं दबी नजर आईं प्रियंका
इंडिया में धर्म कोई भी हो मगर शादी के वक्त दुल्हन को गहनों से लाद दिया जाता है। मगर प्रियंका ने इस परंपरा को भी नहीं निभाया। उन्होंने अपनी शादी या शादी से जुड़े किसी भी फंक्शन में भारी भरकम ज्वेलरी पहनने की जगह एक एलिगेंट लुक वाली ज्वेलरी पहनी, आमतौर पर इंडियान ब्राइड्स शादी में गहनों से लदी हुई ही नजर आती हैं और अपने ही फंक्शन को इन भारी-भरकम गहनों और अउटफिट्स की वजह से ठीक सेलिब्रेट तक नहीं कर पाती हैं। मगर प्रियंका ने अपनी शादी में बेहद सेलेक्टिव और डिजाइनर आउटफिट्स पहने और फैशन के नए गोल्स सेट किए। प्रियंका के लहंगे पर आम ब्राइडल लहेंगों की तरह जरी और कुंदन वर्क देखने को नहीं मिला बल्कि उन्होंने रेड कलर का क्रिस्टल और बीड्स वर्क वाला लहेंगा पहना। यह लहेंगा आम ब्राइडल लहेंगों से काफी लाइट और डिफ्रेंट लुक क्रिएट कर रहा था।
प्रियंका का मंगलसूत्र, चूड़ा और सिंदूर भी हैं कुछ हट के
शादी के बाद हर इंडियन ब्राइड में एक चीज कॉमन होती हैं मंगलसूत्र और सिंदूर वहीं पंजाबी ब्राइड्स में चूड़ा भी जुड़ जाता है। प्रियंका ने यह सारी रस्मों को निभाया मगर, अपने अंदाज में। प्रियंका के मंगलसूत्र को गौर से देखें तो उसमें नाम मात्र के 6 काले मोती ही पड़े हैं वहीं चूड़ा भी प्रियंका ने कम ही पहना है और उनकी मेहंदी भी ब्राइडल नहीं है। प्रियंका ने केवल कलाई तक ही मेहंदी लगाई। जबकि एक इंडियन ब्राइड के लिए कहा जाता है कि मेहंदी जितनी ज्यादा और गहरी रचेगी पति का प्यार उतना ही मिलेगा। प्रियंका ने साबित कर दिया कि पति का प्यार मेहंदी की लेंथ या डार्कनेस से नहीं मिलता बल्कि उसे पाने के लिए आपको उसका विश्वास जीतना होता है।
शादी की कई रस्मों में दिखा बदलाव
शादी में नाच-गाना होता यह बात तो हजम होती है मगर, प्रियंका की शादी में टीम ब्रइड और टीम ग्रूम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। यह सोच कर भी अजीब लगता है कि शादी के अवसर पर क्रिकेट मैच। मगर, प्रियंका की शादी में जैसे सब अलग था वैसे ही शादी में मेहंदी की रस्म भी अलग थी। प्रियंका की शादी में क्रिकेट से लेकर उनकी क्रिश्चियन वेडिंग में मां मधु के साथ उनकी एंट्री, इन सभी रस्मों ने एक अलग ही एग्जाम्पल सेट किए हैं। इतना ही नहीं अपनी विदाई में प्रियंका मुस्कुराते हुए सभी को बाय-बाय कहती नजर आ रही हैं।
प्रिंयका आज के जमाने की मॉर्डन ब्राइड हैं इस बात को उन्होंने अपनी शादी के हर फंक्शन में साबित किया है। प्रियंका के इस एटीट्यूड और सोच को प्रोटेस्ट करने की जगह महिलाओं को इसका सम्मान करना चाहिए और इस नई सोच को खुद अंदर ढाल कर अपनी खुशी के बारे में सोचना चाहिए।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों