herzindagi
priyanka chopra troll marrying nick jonas madhu chopra slammed critics main

प्रियंका चोपड़ा सिंदूर लगाने और नाम बदलने के लिए हुईं ट्रोल, मां मधु चोपड़ा ने दिया करारा जवाब

प्रियंका चोपड़ा के फेमिनिस्म और निक जोनस के प्यार में पड़ने के बाद बदला हुआ रूप दिखने पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, इस पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने करारा जवाब दिया है।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-12, 17:12 IST

प्रियंका चोपड़ा की ग्रेंड लव स्टोरी और उसके बाद लुभावनी शादी देखकर जलने वालों के दिल खूब जले, लेकिन प्यार करने वालों को कोई कभी कहां रोक सका है। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी-शुदा जिंदगी का हर लम्हा एंजॉय कर रही हैं और उन्हें अपने आलोचकों के कमेंट्स से कोई असर नहीं पड़ रहा। 

priyanka chopra troll marrying nick jonas madhu chopra slammed critics inside

हाल ही में एक ट्विटर यूजर दीपिका भारद्वाज ने प्रियंका को ट्रोल किया। दीपिका का कहना था, 'प्रियंका ने शर्मीली दुल्हन की तरह बिहेव करके फेमिनिज्म के साथ न्याय नहीं किया है। जैसे ही उन्हें अपने मिस्टर राइट मिल गए, उनके तो रंग-ढंग ही बदल गए।'

दीपिका ने लिखा, 'जितना हो सके, उतनी जोर से चिल्लाओ...मुझे आदमी की जरूरत नहीं है, मुझे आदमी की जरूरत सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए है। हम आदमी के पीछे चलने वालों में से नहीं हैं। प्रियंका कहती हैं, वही (निक ) चंदा है, सूरज और सितारे हैं, नाम भी बदल लिया, अपना पार्टनर खोजने और मांग में मुट्ठीभर सिंदूर भरने के बाद तुरंत शर्मीली दुल्हन में बदल गई, ये हैं बॉलीवुड फेमिनिस्ट! (हद है)'

मां मधु चोपड़ा ने आलोचकों का किया मुंह बंद

priyanka chopra troll marrying nick jonas madhu chopra slammed critics inside

हालांकि इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कोई कमेंट नहीं किया, लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने ट्रोल किए जाने पर जमकर लताड़ लगाई और अपने ही अंदाज में इसका जवाब दिया। मधु ने लिखा, 'सिंदूर का मतलब किसी तरह की बॉन्डेज नहीं है, आप देख सकते हैं, प्रियंका हर दिन यह बात साबित कर रही है।' मां मधु चोपड़ा का बेटी के लिए इस तरह सपोर्ट करना बहुत इंस्पायरिंग है। प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा ही महिलाओं के आगे बढ़ने और उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। प्रियंका चोपड़ा ने कई मंचों से महिला सशक्तीकरण की बात कही है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपनी कड़ी मेहनत से पाए मुकाम से कॉन्फिडेंट और इंडिपेंडेंट महिला बनने का उदाहरण पेश किया है। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने और देश और दुनिया में लोकप्रियता हासिल करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपना जीवनसाथी चुना और उनके साथ शादी करने का फैसला किया, इस पर नेगेटिव कमेंट करना किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है। प्रिंयका की मां मधु चोपड़ा ने जिस तरह से अपनी बेटी को सपोर्ट किया है, उसी तरह का सपोर्ट देश की हर बेटी को अपनी मां से चाहिए।

मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा को कहा था 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट'

हाल ही में न्यूयॉर्क की एक मैगजीन ने भी प्रियंका को 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट' करार दिया था, जिसने धोखेबाजी से निक जोनस को अपने जाल में फंसा लिया। हालांकि इस पर निक जोनस के भाई जो जोनस ने मैगजीन को कड़ी फटकार लगाई थी, बाद में मैगजीन की तरफ से इस पर माफीनामा आया था और इस आर्टिकल को भी वापस ले लिया। इस पर प्रियंका ने बहुत मैच्योर तरीके से रिएक्ट किया था, 'मैं इस वक्त खुशी के लम्हों में हूं। इस तरह की रैंडम चीजें मुझे डिस्टर्ब नहीं कर सकतीं।'

 

priyanka chopra troll marrying nick jonas madhu chopra slammed critics inside

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। 1 दिसंबर को इस जोड़े ने क्रिश्चियन परंपराओं से शादी की थी, जिसे दूल्हे के पिता पॉल केविन जोनस सीनियर ने संपन्न कराया था। इसके अगले दिन हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। इस नए-नवेले जोड़े ने 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज पैलेस में रिसेप्शन दिया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित गई गणमान्य अतिथि आए थे। 

प्रियंका और निक की जोड़ी हाल ही में ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में भी पहुंची थी। जहां इन्होंने ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के साथ उनकी शादी के फंक्शन्स में खूब धमाल मचाया। 

 

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।