भारत का कानून देश के लोगों की सुरक्षा और हित की बात करता है। इसी कानून के तहत अपराधियों को गिरफ्तार किया जाता है। वैसे क्या आपको पता है कि सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले महिलाओं की गिरफ्तारी क्यों नहीं की जाती है? आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
सूर्यास्त के बाद नहीं कर सकते महिलाओं की गिरफ्तारी?
अक्सर फिल्मों में दिखाया जाता है कि पुलिस शाम के बाद किसी महिला को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं हकीकत में भी होता है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक किसी भी महिला को सूर्यास्त के बाद गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। वहीं अगर अपराध गंभीर है तो पुलिस को गिरफ्तार करने से पहले लिखित में मजिस्ट्रेट को कारण देना होगा कि आखिर रात को गिरफ्तारी क्यों की जा रही है।
इस धारा के तरह नहीं किया जाता महिलाओं को गिरफ्तार?
किसी भी महिला को सीआरपीसी की धारा 46(4) के तहत किसी भी महिला को सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। वहीं अगर कारण गंभीर है तो लिखित अनुमति के साथ-साथ पुलिस को किसी महिला पुलिसकर्मी को भी लेकर जाना होगा।
इसे भी पढ़ेंःभारतीय कानून के ये 5 अहम कदम रोकेंगे Violence Against Women
महिलाओं से पूछताछ
आप ने ये तो जान लिया कि महिलाओं को सूर्योदय के बाद गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। अब जानते हैं महिलाओं की पूछताछ से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु। धारा 160(1) के तहत किसी भी महिला से पूछताछ थाने और उसके घर पर की जा सकती है। (महिलाओं के अधिकार)
इन दोनों के अलावा पुलिस महिलाओं को कहीं और नहीं बुला सकती हैं। वहीं अगर उम्र 15 वर्ष से कम है तो पुलिस सिर्फ निवास स्थान पर जाकर की बयान रिकॉर्ड कर सकती है। ऐसे कई सारे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें महिलाओं की गिरफ्तारी के वक्त संहिता का पालन न करने पर जुर्माना लगा है। (व्हाट्सऐप पर ऐसे मैसेज भेजना पड़ सकता है भारी)
ऐसे में आपको भी अपने कानून और अपने हक के बारे में पता होना चाहिए। इसके अलावा और भी ऐसे कई कानून हैं जो महिलाओं को कुछ विशेष हक देते हैं। अगर आपके मन में इससे जुड़ा कोई सवाल है तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों