herzindagi
madhuri dixit couple

Birthday special: इस वजह से माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के साथ काम करना कर दिया था बंद

माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के साथ कई हिट फ़िल्में दी हैं, लेकिन एक वक़्त भी था जब उन्होंने एक्टर के साथ काम करने से इंकार कर दिया।
Editorial
Updated:- 2021-05-15, 10:55 IST

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 15 अप्रैल को 54वां जन्मदिन मनाएंगी। बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित ने 15 साल की उम्र में क़दम रखा था, उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांस से लोगों के दिलों में ख़ास जगह बनाई है। पर्दे पर उनकी जोड़ी अनिल कपूर के साथ खूब पसंद की जाती है। यही वजह है कि इनकी जोड़ी 90 के दशक की हिट जोड़ियों में से एक रही थी।

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने बेटा, राम-लखन, और तेज़ाब जैसी कई हिट फ़िल्में दी हैं। पर्दे पर दोनों की कैमिस्ट्री ज़बरदस्त हुआ करती थी, इसके बावजूद एक ऐसा वक़्त आया जब माधुरी ने अनिल कपूर के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने फ़ैसला लिया कि अब वह अनिल कपूर के साथ काम नहीं करेंगी। इसकी वजह से फ़िल्मी गलियारों में दोनों को लेकर कई बातें सामने आईं।

अनिल कपूर से जुड़ा माधुरी दीक्षित का नाम

madhuri dixit and anil kapoor jodi

माधुरी दीक्षित की ज़्यादातर फ़िल्में अनिल कपूर के साथ रही हैं। दोनों की जोड़ी ब्लॉकबस्टर हिट हो रही थी, और इसी वजह से दोनों के बीच काफ़ी अच्छी दोस्ती हो गई थी। हालांकि कुछ लोग दोस्ती के इस रिश्ते को प्यार का नाम दे रहे थे। ऐसे में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के अफ़ेयर के चर्चे पूरे बॉलीवुड में होने लगे। ऐसी ख़बरें आईं कि रील लाइफ़ कपल जल्द रियल लाइफ़ कपल बनने वाला है। इस तरह की ख़बरों के बीच अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी एक-दूसरे के साथ अधिक वक़्त बिताने लगे थे। सेट पर दोनों एक-दूसरे के साथ नज़र आते थे। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:कॉमेडियन महमूद की वजह से अरुणा ईरानी के पास 3 साल तक नहीं था कोई काम

जब सेट पर बच्चों के साथ पहुंची अनिल कपूर की पत्नी सुनीता

anil kapoor wife

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के रिश्ते में खटास आने की वजह सुनीता को बताया जाता है। दरअसल एक दिन अनिल कपूर की पत्नी सुनीता बच्चों के साथ सेट पर पहुंच गईं। पत्नी को देख अनिल कपूर वहां पहुंचे और उनसे बातचीत करने लगे, उसी वक़्त माधुरी भी वहां से गुजर रही थीं। अनिल कपूर को अपनी फैमिली के साथ देख माधुरी दीक्षित ने तय किया कि वह अनिल कपूर से दूरी बनाएंगी और उनके साथ काम नहीं करेंगी। यही नहीं उन दिनों माधुरी दीक्षित ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह कुछ ऐसा नहीं करेंगी, जिससे अनिल कपूर के परिवार को नुक़सान हो। आख़िरी बार दोनों फ़िल्म लज्जा में नज़र आए थे, इसके बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी टूट गई। दोनों कई साल तक एक दूसरे के अपोज़िट नज़र नहीं आए।

इसे भी पढ़ें:मुकेश अंबानी ने 592 करोड़ में खरीदा है ये आलीशान महल, तस्वीरों के साथ जानें इसकी खासियत

18 साल बाद पर्दे पर दिखी माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी

madhuri dixit film

फ़िल्म टोटल धमाल में 18 साल बाद माधुरी दीक्षित अनिल कपूर के अपोज़िट नज़र आईं थीं। दोनों ने लगभग एक साथ 18 फ़िल्में की हैं, यही वजह कि 18 साल बाद भी दोनों की कैमिस्ट्री पर्दे पर शानदार नज़र आई। कॉमेडी फ़िल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया, इसके बावजूद भी फ़िल्म बॉक्स-ऑफ़िस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं बात करें अनिल कपूर की तो वह भी माधुरी दीक्षित को अच्छा दोस्त मानते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब भी माधुरी शूट पर लेट आती थीं तो वह उनके लिए हमेशा कवरअप किया करते थे। यही नहीं अनिल उनके लिए डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से कहते थे कि वह शूट लेट या पहले कर लें।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।