(why lord vishnu called padmanabhaswamy) सनातन धर्म में भगवान विष्णु प्रमुख देवताओं में से एक हैं। इन्हें नारायण और हरि के साथ-साथ कई अनंत नामों से पुकारा जाता है। धार्मिक ग्रंथों में भगवान विष्णु तीन मुख्य रूप में से एक हैं। ब्रह्मा जी ने जहां विश्व का सृजन किया। वहीं शिव जी को संहारक माना जाता है। भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार कहा जाता है। मूल रूप से देखें, तो त्रिदेव एक ही हैं। भगवान विष्णु ने धर्म की स्थापना के लिए मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध अवतार लियाा और अब कल्कि अवतार लेंगे। विष्णु पुराण के अनुसार, भगवान विष्णु के अनंत नाम हैं। जिसमें से उन्हें पद्मनाभस्वामी भी कहा जाता है। दक्षिण भारत में खासकर पद्मनाभस्वामी स्वरूप की पूजा की जाती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि भगवान विष्णु को पद्मनाभस्वामी क्यों कहा जाता है?
भगवान विष्णु के पद्मनाभस्वामी में पद्म का अर्थ कमल है। नाभ का अर्थ नाभि है और स्वामी का अर्थ भगवान और स्वामी से है। इसलिए उनका शाब्दिक अर्थ कमल नाभ वाले भगवान हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु क्षीर सागर में शेषनाग पर शयद कर रहे थे। तब उनकी नाभि से एक कमल का फूल खिला और उस कमल से भगवान ब्रह्मा का जन्म हुआ। इस कारण भगवान विष्णु को पद्मनाभ कहा जाता है।
कमल को पवित्रता,ज्ञान और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु इन सभी गुणों के स्वामी हैं। इसलिए भगवान विष्णु को पद्मनाभ कहा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल
पद्मनाभस्वामी नाम भगवान विष्णु के तिरुवनंतपुरम, केरल में स्थित प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर से भी जुड़ा हुआ है। इस मंदिर में भगवान विष्णु शेषनाग पर लेटे हुए कमल के फूल के ऊपर विराजमान हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य
दक्षिण भारत में स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर रहस्यों से भरा हुआ है। यह मंदिर इतिहासकारों, पुरातत्वविदों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर के रहस्य के बारे में वैज्ञानिक के पास भी प्रमाण नहीं है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:herzindagi.com
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।