सनातन धर्म में दिवाली का त्योहार सौभाग्य और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो दिवाली के दिन विशेष रूप से गणपति बप्पा और धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन अगर आप लक्ष्मी और गणेश पूजन कर रहे हैं, तो शाम का समय पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है। अब सवाल है कि दिवाली के दिन शाम में ही क्यों माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी प्रकट हुईं थीं और तभी से उनकी पूजा-अर्चना दिवाली में करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि समुद्र मंथन की यह घटना रात में हुई थी।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras Kab Hai 2024: कब है धनतेरस? जानें पूजा से लेकर खरीदारी तक का शुभ मुहूर्त और महत्व
जिसके कारण लक्ष्मी पूजा के लिए रात का समय बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि रात के समय लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को हमेशा सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है और ऐसा भी कहते हैं कि रात्रि के समय माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और सभी के घरों में वास करती हैं। इसलिए अपने घरों को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। जिससे माता लक्ष्मी का घर में आगमन हो।
इसे जरूर पढ़ें - Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये 10 चीजें, माता लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा
ज्योतिष शास्त्र में पश्चिम दिशा को माता लक्ष्मी की दिशा माना जाता है और यह दिशा शाम के समय बेहद सक्रीय होती है। जिसके कारण इस दिशा में शाम के पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं शाम के समय घी का दीपक माता लक्ष्मी के पास जलाने सभी दोषों से भी छुटकारा मिल जाता है। माता लक्ष्मी की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा इस बात का खास ध्यान रखें कि माता लक्ष्मी की आरती बैठकर ही करनी चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।