
बसंत पंचमी का पर्व केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत नहीं देता है, बल्कि यह जीवन में बुद्धि, विवेक, शांति और सौभाग्य को जागृत करने का शुभ समय भी माना जाता है। इस दिन माता सरस्वती का पूजन किया जाता है और भोग में उनकी पसंद की सामग्रियां चढ़ाई जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन माता सरस्वती का अवतरण हुआ था इसी वजह से इसे माता सरस्वती के जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन को किसी भी शुभ काम के लिए अबूझ मुहूर्त के रूप में भी देखा जाता है। यही नहीं मान्यता यह भी है कि इस दिन शादी-विवाह जैसे शुभ काम भी बिना किसी मुहूर्त का पता लगाए किए जा सकते हैं। ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी पर किए गए उपाय आपके मन, वाणी और व्यवहार को तो बदल ही सकते हैं और आपके दाम्पत्य जीवन में भी शुभता लाने में मदद करते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि यदि यदि आपके पति के साथ रिश्तों में अनबन बनी रहती है तो कौन से उपाय आजमाने चाहिए। अक्सर कई महिलाओं की यह शिकायत होती है कि उनके पति उनकी बात नहीं मानते, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं और गलत संगत में फंसे रहते हैं, ऐसे में ये उपाय आपके काम आ सकते हैं।
यदि आपकी पति के साथ बिना वजह अनबन बनी रहती है और लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो आप बसंत पंचमी के दिन शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाएं। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले गंगा जल में रुद्राक्ष डालकर 10 से 15 मिनट रखें। फिर यही जल आप किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। यदि आपके बीच अनबन रहती है तो इस उपाय से जल्द ही आपके रिश्ते अच्छे होने लगेंगे। यही नहीं यह उपाय और ज्यादा कारगर हो सकता है यदि आप शिवलिंग पर जल पति के साथ मिलकर चढाएंगी। पति और पत्नी बसंत पंचंमी के दिन शिव मंदिर जाकर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए रुद्राक्ष मिश्रित जल शिवलिंग पर चढ़ाएं और मंदिर में एक साथ घी का दीपक जलाएं।

बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को पीले फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती को पीले फूल चढ़ाने से घर में सौभाग्य आता है। आप माता को सरसों या गेंदे के पीले फूल चढ़ा सकती हैं। सरसों के फूल बसंत पंचमी पर अत्यंत शुभ माने जाते हैं इससे आपके पति के साथ रिश्तों में आने वाले कोई भी मतभेद दूर होते हैं। माता सरस्वती की प्रतिमा या चित्र के सामने पीले चावल, पीले फूल और सरसों के फूल अर्पित करें और उनसे अच्छे वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए रिश्तों को मजबूत बनाए रखने की प्रार्थना करें।
यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को क्यों चढ़ाए जाते हैं पीले फूल? जानें धार्मिक महत्व

यदि आप बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा करेंगी और पीले रंग के वस्त्र धारण करेंगी तो इससे आपके दाम्पत्य जीवन में लाभ होगा। यदि आपकी अक्सर पति से अनबन रहती है तो पति और पत्नी पीले वस्त्रों में माता सरस्वती की पूजा करें इससे आपसी मनमुटाव दूर होते हैं। पूजा के समय माता सरस्वती को पीले फूल, पीले चावल और हल्दी अर्पित करें और पति के माथे पटी हल्दी का तिलक लगाएं। साथ ही 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से क्रोध और अहंकार में कमी आती है और विचारों में स्पष्टता आती है। इस उपाय से आपके जीवन में आने वाले मनमुटाव दूर होते हैं और पति से अनबन दूर होने के योग हैं।
अगर आप भी बसंत पंचमी के दिन यहां बताए उपायों को आजमाएं तो आपके दांपत्य जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।