
Meaning Of Circle On Induction Stove: हमारे आस-पास बहुत सारी ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनकी बनावट और उन पर मौजूद चिह्न होते हैं, जिन्हें हम आम समझते हैं, लेकिन इसके पीछे कोई डिजाइन नहीं बल्कि तकनीकी कारण होता है। उसी प्रकार इंडक्शन पर बनी रिंग भी कोई सजावट नहीं बल्कि इसका बिजली खर्च से सीधा कनेक्शन है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर Induction Stove पर क्यों होता है गोल घेरा?

इंडक्शन स्टोव के ऊपर गोल घेरा होने के पीछे मुख्य कारण कुकिंग की स्पीड बढ़ाना, बिजली की बचत करना और इंडक्शन की उम्र बढ़ाना है।
इस स्टोव पर बने घेरे के ठीक नीचे तांबे की कॉइल होती है। इस कॉइल का साइज और स्थिति ठीक वैसे होती है जैसे इंडक्शन के ऊपर रिंग बनी होती है। ऐसे में इंडक्शन चूल्हे की इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड इस सर्कल के अंदर निकलती है। अगर बर्तन सर्कल से बड़ा या छोटा होगा, तो स्टोव को ज्यादा पावर खींचनी पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें- LPG की बढ़ती कीमतों के बीच इस्तेमाल कर रही हैं इंडक्शन, तो अपनाएं ये ट्रिक्स; बिजली बिल आएगा आधा
इंडक्शन स्टोव के बीच में बनी रिंग कई तकनीकी कारणों से बना होता है, जो जरूरी है। जैसा कि ऊपर लेख में बताया है कि इलेक्ट्रोमैग्निटिक फील्ड इस सर्कल के अंदर निकलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस रिंग के नीचे तांबे या एलुमिनियम की कॉइल होती है। इंडक्शन को जब आप ऑन करती हैं, तो यह काम करना शुरू करता है। इसके दौरान चुंबकीय तरंगे इस सर्कल में ज्यादा एक्टिव होती हैं। अगर आप बर्तन को सर्कल के ऊपर रखती हैं, तो कुकिंग में ज्यादा समय नहीं लगता है।
-1773741298279-1775561401629.jpg)
ऊपर बताई गई बात तो रही टेक्नोलॉजी के हिसाब से थी, लेकिन इसके पीछे बने होने का कारण सुरक्षा भी है। इंडक्शन का पूरा एरिया गर्म नहीं होता है बल्कि केवल वही हिस्सा गर्म होता है जहां बर्तन रखा जाता है। अगर आप घेरे के बाहर बर्तन रखेंगे, तो इंडक्शन के सेंसर उसे सही से पहचान नहीं पाएंगे और कई बार मशीन एरर दिखाने लगती है या बीप की आवाज करने लगती है।
आमतौर पर इंडक्शन पर उसी आकार का बर्तन इस्तेमाल करना चाहिए जो उस घेरे के बराबर हो। छोटा या बहुत बड़ा बर्तन रखने से हीट सही से डिस्ट्रीब्यूट नहीं होती है और स्टोव के ऊपरी कांच पर प्रेशर पड़ता है। ऐसे में उसके टूटने या विस्फोट का खराब होने का खतरा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- Induction vs Infrared: खरीदने से पहले जान लें किस पर चलेंगे आपके पुराने बर्तन और किस पर नहीं?
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Shutterstock, herzindagi hindi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।