Tue Mar 31, 2026 | Updated 01:39 AM IST HZ Awards 2026
5 important safety features in induction keep in mind before buying

LPG गैस की किल्लत के चलते सस्ता इंडक्शन खरीदना पड़ सकता है महंगा, खरीदारी से पहले इन 'सेफ्टी फीचर्स' पर दें ध्यान

बिना सही जानकारी के कोई भी सस्ता इंडक्शन खरीदना आपकी जान की आफत बन सकता है। इसे खरीदने से पहले आपको इनमें मिलने वाली सुविधाओं और सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 15:22 IST

गैस की किल्लत के चलते इस समय लोग इंडक्शन खरीद रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों के घरों में अचानक से गैस खत्म हो गया है, वह फीचर्स देखे बिना कोई भी सस्ता इंंडक्शन खरीदने का प्लान बना ले रहे हैं। कीमत देखकर लिया गया इंडक्शन बाद में परेशानी का कारण बन जाता है, क्योंकि कुछ ही दिनों में इसमें दिक्कत होने लगती है। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदते समय आपको इसमें मिलने वाली सेफ्टी फीचर्स और ऑटो कट-ऑफ फीचर के बारे में पता होना चाहिए।

ऑटो कट-ऑफ फीचर

किसी भी इंडक्शन में इस तरह का फीचर बहुत ज्यादाम का आता है। इससे अगर आप इंडक्शन पर बर्तन रखकर भूल गई हैं, तो यह घंटों तक चलता नहीं रहेगा। एक समय के बाद यह अपने आप बंद हो जाएगा। इससे बिजली लगने और आग लगने का खतरा नहीं होता। यह ओवरहीटिंग से बचाव करता है और लंबे समय तक चलता है।

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में इंडक्शन इस्तेमाल करने का आसान तरीका, इन बातों पर दें ध्यान.. नहीं होगी परेशानी

induction cooktop

ऑटो पैन डिटेक्शन

इस तरह के फीचर की खासियत यह है कि अगर बर्तन सही से रखा नहीं जाता, तो इंडक्शन काम नहीं करता और खाना गर्म नहीं होता। इससे इंडक्शन की खाली प्लेट घंटों तक गर्म नहीं होगी और आग लगने का खतरा नहीं रगेगा। अगर यह फीचर नहीं होगा तो, कभी इंडक्शन से बर्तन हटेगा भी, तो इंडक्शन अपने आप बंद हो जाएगा। इससे बिजली की बचत भी होगी और यह जल्दी खराब भी नहीं होगा।

वोल्टेज प्रोटेक्शन और और अच्छी क्वालिटी की प्लेट

इंडक्शन की प्लेट ऊपर से अच्छी क्वालिटी की होगी, तो खर्च करंट लगने का खतरा नहीं रहता। कई बार खाना बनाते समय इंडक्शन पर चाय या खाना गिर जाता है। ऐसे में बिजली पर गीला पानी पड़ने पर करंट लगने का खतरा नहीं रहता, क्योंकि इसकी प्लेट बिजली लगने से बचाती है।

induction cooker features

अलग-अलग ऑप्शन होने चाहिए

इंडक्शन में आपको खाना बनाने के तापमान के अनुसार स्पीड मिलनी चाहिए। जिसमें अगर आप कुकर में कुछ बना रही हैं, तो इंडक्शन को तेज कर सकें, वहीं चाय बना रही हो, तो इसमें लो फ्लेम करने का ऑप्शन हो। इसमें अगर एक ही ऑप्शन मिलेगा, तो एक तरह के फ्लेम में आप हर तरह की चीज नहीं बना पाएंगी, जिससे बार-बार खाना इंडक्शन पर गिरता रहेगा। इंडक्शन फीचर के बारे में आपको पता होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक इंडक्शन खरीदने की कर रही हैं तैयारी? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना होगा पछतावा

induction safety features

ऑन-ऑफ का बटन सामने हो

इंडक्शन में सभी बटन सामने की तरफ दिए हों, ताकी अचानक से कभी आपको बंद करना हो, तो बटन ढूंढने की जरूरत न पड़े। ऑन-ऑफ का बटन अच्छे से नजर आ रहा हो, ताकि आप तुरंत इसे बंद कर सकें। 

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।