Ghar Mein Kisi Ki Maut Ke Baad Kyu Hota Hai Mundan: हिन्दू धर्म में अंतिम संस्कार से जुड़े कई नियम हैं। जहां कुछ नियम मृतक के लिए हैं तो कुछ मृतक के परिवार जन के लिए। इन्हीं में से एक है मुंडन का नियम।
घर में किसी परिजन की मृत्यु हो जाती है तो सिर मुंडवाया जाता है। यह परंपरा सालों से चली आ रही है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें इसके पीछे के 3 बहुत ही रोचक कारण बताए जो आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।
श्रद्धांजलि देने के लिए
मृतक ने अपने जीवन काल में परिवार के लिए बहुत कुछ किया होता है। इसी कारण से उसकी मृत्यु (क्या मृत्यु से पहले दिखते हैं यमदूत) के बाद उसका पूरा परिवार उसके योगदान के प्रति अपना आभार व्यक्त करता है। इसी कृतज्ञता के तौर पर सिर मुंडवाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। सरल शब्दों में कहें तो, मृतक के लिए बाल समर्पित करना उसके प्रति प्यार और सम्मान को दर्शाने के रूप में देखा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: मौन रहने के ज्योतिषीय लाभ सुन चौंक जाएंगे आप
बचाव के लिए
मृत्यु के बाद मृतक के शरीर के आसपास बहुत से हानिकारक जीवाणु पैदा होने लगते हैं। घर के सदस्य मृतक के शरीर को शमशान ले जाने तक कई बार छूते हैं। ऐसे में मृत शरीर के पास मौजूद जीवाणुओं के संपर्क में अन्य लोगों का आना निश्चित है। इसी कारण से उन जीवाणुओं को हटाने के लिए अंतिम संस्कार के बाद कई नियम बनाए गए हैं जैसे कि नाखून काटना, धूप में बैठना, स्नान करना। इन्हीं में से एक सिर मुंडवाना भी है।
इसे जरूर पढ़ें:माता कैकेयी ने श्री राम के लिए क्यों मांगा था 14 वर्ष का ही वनवास?
मृतक से रिश्ता खत्म करने के लिए
शास्त्रों में बताया गया है कि आत्मा शरीर से अलग होने के तुरंत बाद नहीं बल्कि कुछ बाद यमलोक जाती है। ऐसे में वह आत्मा कई बार अपने परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क बनाने की कोशिश करती है। धर्म ग्रंथों में बालों को नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय) से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आत्मा का परिवार के लोगों से संपर्क में आने का सबसे आसान माध्यम उनके बाल ही होते हैं। इसी कारण से अंतिम संस्कार से पहले ही सिर मुंडवाने की परंपरा चली आ रही है।
तो इन 3 मुख्य कारणों से परिजन की मृत्यु के बाद मुंडवाया जाता है सिर। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों