Bhagwan Ram Ke 14 Saal Ke Vanvas Ka Karan: राम कथा के बारे में तो हम सभी जानते हैं। कैसे माता कैकेयी ने महाराज दशरथ से श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा था लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों माता कैकेयी ने 14 साल के लिए ही श्री राम को वनवास भेजने का वचन क्यों लिया था। अगर नहीं तो आज हम आपको हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर इसी प्रश्न का उत्तर देने जा रहे हैं।
रामायण में उल्लेख मिलता है कि राजा दशरथ ने उनके कुल गुरु मुनि वशिष्ठ के साथ परामर्श कर श्री राम (श्री राम के मंत्र) को भावी राजा बनाने और उनका राज्याभिषेक करने का निर्णय लिया था। यह बात कैकेयी माता को 14 दिन के बाद पता चली थी। इसी कारण से उन्होंने 14 दिन तक राजा दशरथ द्वारा बात छुपाने के बदले श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा था।
इसे जरूर पढ़ें:जानें हनुमान चालीसा में वर्णित अष्ट सिद्धियों के नाम और रहस्य
वाल्मीकि रामायण (हनुमान जी ने क्यों फेंक दी थी रामायण)के अनुसार, त्रेता युग में राजकीय नियम बहुत सख्त होते थे। इन्हीं नियमों के तहत एक नियम यह भी था कि अगर कोई राजा 14 वर्ष के लिए राज सिंहासन त्याग देता है और राज पाठ से दूर हो जाता है तो उसके बाद उसे पुनः राजगद्दी का सुख नहीं मिलता। माता कैकेयी को भान था कि अगर राम भी राजपाठ से 14 साल तक दूर रहे तो उन्होंने राजा बनने का मौका दोबारा नहीं मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें:पीतल के ये उपाय, घर का क्लेश मिटाए
मंथरा ने कैकेयी माता को अपनी बातों में उलझाकर उनसे 14 वर्ष का वनवास मानगने को कहा था। जिसकाएक कारण यह भी था कि अगर श्री राम 14 साल तक वन में रहेंगे तो पेड़ की छाल या जानवरों की खाल पहनने और बालों की जटा बनाकर तपस्वियों की तरह जीते-जीते उनका आचरण भी वैसा ही जो जाएगा और राजपाठ की ओर से उनका मोह हट जाएगा।
हालांकि ये भी जग विधित है कि माता कैकेयी श्री राम से बहुत प्यार करती थीं और रावण वध में सहायक होने के लिए देवताओं ने माता कैकेयी की सहायता ली थी।
तो इन तीन कारणों के चलते माता कैकेयी ने मांगा था श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock, Pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।