Tesu Flower Holi: आमतौर पर अधिकतर जगहों पर होली के मौके पर लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाते हैं। वर्तमान में मथुरा में फागुन रंगोत्सव का पर्व शुरू हो चुका है। यहां पर कुल 40 दिनों तक यह पर्व मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन से गुलाल और रंग भरी एकादशी से मंदिरों में रंगों की होली खेली जाती है। पूरे ब्रज में विभिन्न तरीकों से होली को सेलिब्रेट किया जाता है। इसमें कहीं फूल, लड्डू, लठ्ठ मार और चप्पल मार होली खेली जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ जगहों पर होली खेलते समय टेसू के पानी का उपयोग किया जाता है। चलिए जानते हैं कि टेसू फूल के पानी से होली क्यों खेलते हैं।
टेसू के फूलों से तैयार रंग यानी पानी पूरी तरह से नेचुरल और केमिकल फ्री होता है। इससे तैयार रंग शरीर के लिए सुरक्षित होते हैं। इसका इस्तेमाल रासायनिक रंगों से बचने के लिए किया जाता है,ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंच सके। टेसू के फूलों से बने रंग के कारण होली खेलना न केवल रंगीन होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित है। बता दें कि पलाश के फूलों का रंग गहरे लाल और नारंगी मिक्स रंग में होता है। यह नेचुरल रंग आमतौर पर गुलाल और रासायनिक रंगों की तुलना में बहुत अधिक चमकदार और सुंदर दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें- Holi Festival List 2025: वृंदावन-मथुरा से लेकर नंदगांव-बरसाना में शुरू हुआ रंगोत्सव, जानें किस दिन मनाई जाएगी कौन सी होली
हिन्दू धर्म में टेसू के फूलों का विशेष रूप से धार्मिक महत्व है। बता दें कि टेसू के फूलों को भगवान शिव से जोड़ा जाता है और इसे पूजा में उपयोग किया जाता है। शिव मंदिरों में अक्सर इन फूलों का अर्पण किया जाता है और यह पूजा के दौरान भक्तों द्वारा शुभ माना जाता है। होली के दिन, यह फूलों का रंग बुराई पर अच्छाई की जीत और समृद्धि की प्रतीक को दर्शाता है।
प्राचीन समय में लोग केमिकल फ्री कलर का इस्तेमाल किया जाता था, जो मुख्यता प्रकृति में पाई जाने वाली चीजों से तैयार किया जाता था, खासकर टेसू के फूल से। टेसू के फूलों का रंग एक बेहतरीन और पसंदीदा कलर में से था और समय के साथ यह परंपरा आज भी कायम रही।
इसे भी पढ़ें- Braj Holi: बसंत पंचमी से ही क्यों शुरू हो जाती है ब्रज में होली?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।