herzindagi
Braj Holi 2025 Uttar Pradesh Schedule

Holi Festival List 2025: वृंदावन-मथुरा से लेकर नंदगांव-बरसाना में शुरू हुआ रंगोत्सव, जानें किस दिन मनाई जाएगी कौन सी होली

बसंत पंचमी के साथ ही वृंदावन-मथुरा से लेकर नंदगांव-बरसाना में रंगों का उत्सव शुरू हो गया है। अगर आप भी इस साल ब्रज के रंगोत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो पहले यहां 40 दिन के रंगोत्सव का पूरा शेड्यूल जान लें।
Editorial
Updated:- 2025-02-07, 10:22 IST

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे तो ज्यादातर लोग होली दो दिन ही सेलिब्रेट करते हैं, जिसमें पहले दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं देश का एक ऐसा हिस्सा भी है जहां होली एक या दो दिन नहीं, बल्कि 40 दिनों तक मनाई जाती है। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं ब्रज की। ब्रज यानी वृंदावन-मथुरा से लेकर नंदगांव-बरसाना में 40 दिन अलग-अलग तरह से होली मनाई जाती है। यह बसंत पंचमी से शुरू होती है और रंगों की होली वाले दिन तक चलती है। इन दिनों पूरा ब्रज रंगों के सराबोर में डूबा नजर आता है।

बसंत पंचमी से ब्रज में रंगों का उत्सव शुरू हो गया है। अब 40 दिन तक अलग-अलग तरह से ब्रज में भगवान श्रीकृष्ण के साथ होली मनाई जाएगी, जिसमें लट्ठमार होली, फूलों वाली होली और लड्डू मार होली सबसे ज्यादा फेमस है। अगर आप भी इस साल के रंगोत्सव में शामिल होना चाहते हैं, तो यहां ब्रज के रंगोत्सव का शेड्यूल देख सकते हैं और जान सकते हैं वृंदावन-मथुरा से लेकर नंदगांव-बरसाना में कौन-से दिन कौन-सी होली मनाई जाएगी।

ब्रज होली 2025 का शेड्यूल 

bankey bihari mandir holi dates 2025

बसंत पंचमी के दिन सबसे पहले वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को गुलाल का टीका लगाया जाता है और फिर रंगोत्सव की शुरुआत की जाती है। यह परंपरा आज की नहीं है, बल्कि सदियों से इसका पालन किया जा रहा है। आइए, यहां जानते हैं कि इस साल यानी 2025 में कौन-से दिन से ब्रज में होली का महोत्सव शुरू हो रहा है।

  • 3 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन बरसाना में लाडली जी मंदिर में होली का डांढ़ा गाढ़ा गया था और इसी के बाद रंगोत्सव की शुरुआत हुई।
  • 28 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन बड़ा रंगोत्सव देखने को मिलेगा। यह रंगोत्सव बरसाना में लाडली जी के मंदिर में होगा।
  • 7 मार्च 2025 को फाग आमंत्रण दिया जाएगा। यहां फाग आमंत्रण का मतलब होता है कि होली के लिए सखियों को न्योता देना। इसके बाद शाम के समय लाडली जी के मंदिर में लड्डूमार होली का उत्सव आयोजित किया जाएगा।
  • 8 मार्च 2025 को बरसाने में रंगीली गली में लठ्ठमार होली का उत्सव होगा। लठ्ठमार होली में सभी लोग लठ्ठ जमीन पर मारकर होली खेलते हैं।
  • 9 मार्च 2025 को नंदगांव में लठ्ठमार होली का उत्सव मनाया जाएगा।
  • 10 मार्च 2025 को वृंदावन की रंगभरनी होली और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की होली होगी।
  • 10 मार्च को छड़ीमार होली और बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली खेली जाएगी।
  • 10 मार्च 2025 को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर हुरंगा आयोजित किया जाएगा।
  • 11 मार्च 2025 को द्वारकाधीश मंदिर में होली खेली जाएगी।
  • 11 मार्च 2025 को गोकुल के रमणरेती में भी होली खेली जाएगी।
  • 12 मार्च 2025 को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली खेली जाएगी।
  • 12 मार्च 2025 को चतुर्वेदी समाज का शहरभर में होली डोला निकाला जाएगा।
  • 13 मार्च को पूरे ब्रज में होलिका दहन का उत्सव होगा।
  • 14 मार्च 2025 को धुलहंडी यानी रंगों की होली की धूम पूरे ब्रज में देखने को मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: बसंत पंचमी से ही क्यों शुरू हो जाती है ब्रज में होली?

होली के बाद भी ब्रज में चलेगा रंगोत्सव 

Holi 2025 schedule

रंगों वाली होली के बाद भी ब्रजमंडल में करीब 8 दिन रंगोत्सव की धूम देखने को मिलती है। आइए, यहां देखते हैं होली 2025 के बाद कौन-कौन से दिन रंगोत्सव देखने को मिलने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक, जानें इस वर्ष कब पड़ेगा कौन सा व्रत और त्‍योहार

  • 15 मार्च 2025 को बलदेव दाऊजी के मंदिर में हुरंगा आयोजित होगा।
  • 16 मार्च 2025 को नंदगांव में हुरंगा की धूम देखने को मिलेगी।
  • 17 मार्च को जाव गांव में पारंपरिक हुरंगा होगा।
  • 18 मार्च 2025 को मुखरई में चरकुला नृत्य होगा।
  • 19 मार्च को बठैन में हुरंगा आयोजित होगा।
  • 20 मार्च को गिडोह में हुरंगा होगा।
  • 21 मार्च को रंग पंचमी पर खायरा में हुरंगा होगा।
  • वहीं, 22 मार्च 2025 को वृंदावन में रंगनाथजी मंदिर में होली खेली जाएगी। 40 दिन के रंगोत्सव का हिंदू धर्म में खास महत्व माना जाता है।  

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।