
Republic Day 2025 Chief Guest: प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। वैसे तो स्कूल-कॉलेज, ऑफिस और सरकारी दफ्तरों हर जगह राष्ट्रीय ध्वज को लहराया जाता है। लेकिन दिल्ली के राजपथ यानी कर्तव्य पथ पर विशेष रूप से अलग-अलग राज्यों का झांकियां और परेड मार्च देखने को मिलती है। साथ ही इस इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मेहमान को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। अब ऐसे में सवाल आता है कि क्या विदेशी मेहमान को बुलाना जरूरी है और ऐसा है तो क्यों। इस लेख में आज हम आपको इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं, कि रिपब्लिक डे पर हमेशा इंटरनेशनल गेस्ट आते हैं।

गणतंत्र दिवस के दिन मेहमानों का आना आम बात नहीं है। बता दें भारत में आने वाले विदेश गेस्ट साधारण अतिथि नहीं बल्कि ये देश के रिश्तों और कूटनीति की मुख्य कड़ी है। रिपब्लिक डे के मौके पर विदेशी मेहमानों को बुलाने की परंपरा भारत में साल 1950 से चली आ रही है, जब देश न दुनिया के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने का प्रयास किया था। इस दिन इंटरनेशनल गेस्ट को आमंत्रित करने से विदेशी कंट्री के साथ रिश्तों का मजबूत होना और भारत का महत्व दुनिया में और बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है?
रिपबल्कि डे पर विदेशी मेहमानों को बुलाने के पीछे का मुख्य कारण यह है कि इससे भारत का अन्य देशों के साथ कूटनीतिक रिश्ता मजबूत होता है। पिछले वर्ष यानी साल 2024 में गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। अब सवाल यह आता है कि हर साल मेहमानों का चयन किस आधार पर किया जाता है। बता दें गेस्ट को आमंत्रित करने से पहले यह देखा जाता है कि किस देश से रिश्ते और बेहतर हो सकते हैं, जिससे दोनों देशों को व्यापार, रक्षा और विज्ञान के क्षेत्रों को बढ़ाने में सहयोग मिल सके। साथ ही बाहरी देशों में रिश्ते अच्छे होने पर टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है।

साल 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में नव-निर्वाचित इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो की उपस्थिति रहेंगे। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस परेड 2025 में इंडोनेशियाई दल भी भाग लेगा।
इसे भी पढ़ें- Republic Day 2025: इस साल गणतंत्र दिवस पर किस देश के राष्ट्रपति होंगे चीफ गेस्ट, जानें कैसे होता है चयन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik, Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।