herzindagi
why does the transparent smartphone cover turn yellow over time

फोन के साथ मिलने वाला ट्रांसपेरेंट कवर क्यों हो जाता है कुछ समय बाद पीला? जानें कारण

Transparent Mobile Cover Turns Yellow: फोन के साथ फ्री में मिलने वाला ट्रांसपेरेंट कवर का आमतौर पर सभी लोग करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया आखिर कुछ समय के बाद इसका रंग सफेद से पीला क्यों होने लगता है। अगर नहीं, तो इस लेख में आज हम आपको इसके पीछे के उत्तर के बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-26, 12:03 IST

Why Does Clear Plastic Turn Yellow: फोन खरीदते समय दुकानदार द्वारा मोबाइल के साथ ट्रांसपेरेंट सफेद कवर दिया जाता है। फ्री मिलने वाला यह कवर न केवल सॉफ्ट और हल्का होता है बल्कि फोन के बैक के कलर और डिजाइन को क्लियर दिखाता है। लेकिन कुछ समय के बाद सफेद दिखने वाला कवर पीला पड़ जाता है। साथ ही यह मोबाइल के पूरे लुक को खराब दिखाने लगता है। अगर कुछ समय तक बदला न जाए, तो पीले रंग से काला होने में इसे वक्त नहीं लगता है।  इसके बाद हम नया कवर या इसे साफ करने का तरीका ढूंढने लगते हैं। लेकिन क्या कभी सोचा कि आखिर सफेद दिखने वाला यह कवर आखिर किन कारणों से पीला पड़ जाता है। अगर नहीं, तो इस लेख में आज हम आपको कवर के पीला पड़ने के पीछे के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं।

ट्रांसपेरेंट कवर क्यों पड़ जाता है पीला?

transparent phone case yellowing

फोन के साथ मिलने वाला ट्रांसपेरेंट कवर आमतौर पर प्लास्टिक, सिलिकॉन या थर्मोप्लास्टिक यूटिलाइट से बने होते हैं। जब ये कवर यूवी किरणों के संपर्क में आते हैं, तो धीरे-धीरे अपनी ट्रांसपेरेंसी खोने लगते हैं। जैसे-जैसे सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें इस पर पड़ती हैं, तो इसकी बनावट और संरचना में बदलाव आता है, जिससे कवर का रंग पीला पड़ने लगता है। इसके अलावा, तेल, पसीना और गंदगी का जमा होना भी कवर के पीले होने का प्रोसेस तेज हो जाता है। साथ ही, हाई टेम्परेचर और नमी के संपर्क में आने से भी यह समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- फोन के Transparent Back Cover को चकाचक कर सकती हैं घर में मौजूद ये दो चीजें, आज ही करें ट्राई और देखें जादू

फोन के साथ क्यों दिया जाता है ट्रांसपेरेंट कवर

अगला सवाल यह आता है कि आखिर फोन के साथ ट्रांसपेरेंट कवर फ्री में क्यों दिए जाते हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल आया है, तो बता दें कि ट्रांसपेरेंट कवर फोन को गिरने, खरोंच या धूल से बचाता है। कंपनियां अपने ग्राहकों को फोन की लंबी उम्र और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कवर मुफ्त में देते हैं। इसके साथ ही जब स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करती हैं, तो वे कस्टमर को अट्रैक्ट और खुश करने के लिए फ्री में एक्सेसरीज देते हैं। ट्रांसपेरेंट कवर एक सामान्य और सस्ता एक्सेसरी है, जिसे मुफ्त में देना कंपनी के लिए उतना महंगा नहीं होता।

पीले पड़े कवर को कैसे करें साफ?

पहला तरीका

  • सबसे पहले बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर पेस्ट बना लें
  • पेस्ट को कपड़े या स्पॉन्ज से पीले हुए हिस्सों पर लगाएं
  • इसे कुछ मिनट तक लगा रहने दें
  • इसके बाद गर्म पानी से धो लें

दूसरा तरीका

how to clean yellow phone case

  • फोन केस को हाइड्रोजन पेरोक्साइड के कंटेनर में डुबोएं।
  • इसके बाद इसे 1-2 घंटे तक भीगने दें।
  • अब केस को निकालकर पानी की मदद से अच्छे से धुल लें।

तीसरा तरीका

  • सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं।
  • मिश्रण को पीले हुए हिस्सों पर लगाएं।
  • अब इसे कुछ देर लगा रहने दें
  • इसे पानी से धोएं और कपड़े से सुखाएं

इसे भी पढ़ें- इन 3 चीजों की मदद से अपने फोन कवर को बनाएं स्टाइलिश

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।