फोन कवर का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। हालांकि समय होने पर हमारा फोन कवर या तो पुराना दिखते लगता है या फिर ओल्ड फैशन हो जाता है। ऐसे में यह देखने में काफी ज्यादा खराब लगता है। अगर आप भी अपने फोन कवर के फिर से नया लुक देना चाहती हैं तो आपको कुछ आसान टिप्स की मदद लेनी चाहिए। इसके बाद आप चाहे तो
ग्लिटर शीट की मदद से आप चाहे तो अपने फोन कवर को एक नया लुक दे सकती हैं। यह आपको किसी भी स्टेशनरी के दुकान पर मिल जाएगा। वहीं आपको सस्ते में खरीदना है तो आपको ऑनलाइन ग्लिटर शीट खरीदना चाहिए। इसे अपने फोन कवर के पीछे लगा सकते हैं। ग्लिटर होने के कारण यह आपके फोन कवर को नया लुक देगा। ग्लिटर शीट कई कलर में आते हैं यह लंबे समय तक चलते भी हैं। इसे आपको ग्लू की मदद से अपने फोन के कवर पर चिपकाना होगा।
स्टोन आपको आसानी से मिल जाएगा। कई कलर और सेप के साथ मिलने वाला स्टोन आपके ट्रांसपेरेंट कवर को क्लासी लुक दे सकता है। अगर आप अपने ट्रांसपेरेंट कवर को सजाना चाहती हैं तो आपको इस पर स्टोन लगाना चाहिए। स्टोन आपको ग्लू की मदद से लगाना है और फिर इसे हाथों से प्रेस करके कुछ देखें। फिर इसे 5 से 6 घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। आपका ट्रांसपेरेंट कवर तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Easy Cleaning Tips: आप 1 रुपये में साफ कर सकते हैं फोन का गंदा कवर, जानें कैसे
जी हां, सभी के घर में नेल पॉलिश होता है। ऐसे में आप अपने फोन कवर को सजाने के लिए नेल पॉलिश की मदद लें सकती हैं। नेल पॉलिश की मदद से आप चाहे तो अपने ट्रांसपेरेंट कवर पर डिजाइन बना सकती हैं। बिंदी वाले डिजाइन बनाने के बाद आप अपने फोन कवर को कुछ देर के लिए ड्राई होने दें। इसके बाद ही इसे आपको फोन पर लगाना है। ट्रांसपेरेंट कवर पर बिंदी वाले डिजाइन काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- Mobile Cover Hacks: मोबाइल के पुराने कवर को नया बनाने के आसान टिप्स जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।