herzindagi
how to reuse old mobile cover

Mobile Cover Hacks: मोबाइल के पुराने कवर को नया बनाने के आसान टिप्स जानें

How to Reuse Old Mobile Cover: फोन के पुराने कवर को गंदा समझकर कर फेंकने की बजाए आप अलग-अलग तरीकों से यूज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-19, 15:47 IST

How to Reuse Old Mobile Cover:फोन के गंदे कवर का आप क्या करते हैं? कुछ लोग कवर को धोते हैं तो कुछ बेकार समझकर फेंक देते हैं। अब सोचने वाली बात यह है कि क्या धोने से कवर साफ हो जाता है? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप अपने पुराने कवर को दोबारा अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर पाएंगे।  

पुराने कवर को नया कैसे बनाएं? 

पुराने कवर को नया बनाने की सबसे आसान ट्रिक है कि आप उसे धो लें। बहुत से कवर साफ नहीं होते, लेकिन अगर निशान हल्के हैं तो आप उन्हें बेकिंग सोडा और सिरका को मिलाकर तैयार हुए घोल से साफ कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः इन कारणों से गंदा होता है आपके फोन का कवर, साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

पुराने कवर को डेकोरेट कैसे करें? 

how to decorate mobile cover with paper

पुराने और गंदे  कवर को अगर आप डेकोरेट करेंगे, तो आपका कवर भी इस्तेमाल हो जाएगा और आपको खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। आपको बस पेपर लेना है और कवर के आकार जितना काटना है। अब इसे आप अपनी मनपसंद आकृतियों से सजाएं। (इन तरीकों से बनाएं अपने लिए स्टाइलिश फोन कवर)

पुराने कवर को कपड़े की मदद से नया बनाएं

phone cover clean

आप पुराने कवर को कपड़े की मदद सके भी नया बना सकते हैं। ज्वेलरी बॉक्स में से निकलने वाले कपड़े को आप फोन के कवर के आकार जितना काट लें और फिर उसे घर में मौजूद स्टोन और बटन से सजाएं। इस ट्रिक से आप खूबसूरत कवर बना सकते हैं। 

how to make cover beautiful

पुराने कवर को टेप की मदद से नया कैसे बनाएं? 

इन सभी टिप्स के अलावा आप पुराने कवर को रंग बिरंगी टेप की मदद से भी नया बना सकते हैं। मार्केट में रंग बिरंगी टेप आपको 10-20 रुपये की मिल जाएगी। इस टेप को कवर पर लगा दें। ऐसा करने से कवर पर लगे गंदे निशान छुप जाएंगे। 

इसे भी पढ़ेंः शैम्पू की खाली बोतल को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।