herzindagi
easy ways to remove stains from transparent phone cover

मोबाइल के ट्रांसपेरेंट कवर पर लग गया है दाग तो इसे हटाने के लिए इन टिप्स की लें मदद

ट्रांसपेरेंट कवर काफी जल्दी गंदे हो जाते हैं इसे साफ करने के लिए आप कुछ आसान हैक्स की मदद ले सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-01-26, 14:00 IST

मोबाइल के ट्रांसपेरेंट कवर सस्ते आते हैं। हालांकि इसे खरीदने के बाद यह ज्यादा समय तक नहीं चलते हैं। हल्की दाग भी पूरे कवर के लुक को चेंज कर देते हैं। अगर आप भी अपने मोबाइल के ट्रांसपेरेंट कवर को बदलने का सोच रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कवर से दाग को हटा सकती हैं। 

नमक से करें कवर की सफाई

नमक की मदद से आपको ट्रांसपेरेंट कवर की सफाई करनी चाहिए। आपको गुनगुने पानी में नमक डालना है और फिर इस पानी में ट्रांसपेरेंट कवर डालकर कुछ देर छोड़ देना है। बाद में कवर को आप नार्मल पानी की मदद से साफ कर ले। गंदे से गंदा ट्रांसपेरेंट कवर भी इसकी मदद से साफ हो जाएगा।

ट्रांसपेरेंट कवर से कैसे निकाले दाग

how to remove stains from transparent mobile cover

कई बार सफेद ट्रांसपेरेंट कवर पीले दिखने लगते हैं। जिसके कारण ट्रांसपेरेंट कवर का पूरा लुक खराब हो जाता है। अगर आपके ट्रांसपेरेंट कवर के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है तो इसे साफ करने के लिए आपको टूथपेस्ट की मदद लेनी होगी। टूथपेस्ट को पूरे कवर पर लगाएं और फिर इसकी मदद से कवर की सफाई करें। 

इसे जरूर पढ़ें- ट्रांसपेरेंट फोन केस को इन आसान हैक्स की मदद से करें साफ

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा किसी भी दाग को मिनटों में निकाल देता है। कई बार हमारे कवर पर तेल का दाग लग जाता है। जिसे निकालने में काफी दिक्कत आती हैं। अगर आप भी इन दागों को निकालना चाहती हैं तो आपको बेकिंग सोडा की मदद लेनी होगी। बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट तैयार करें और इसे कवर पर लगा दें। इसके आधे से एक घंटे के बाद आपका कवर साफ हो जाएगा। 

इसे जरूर पढ़ें- मिनटों में साफ किया जा सकता है ट्रांसपेरेंट फोन कवर, बस आजमाएं ये तरीका

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।