Snakes On Sandalwood Tree: अक्सर आपने भी सुना होगा कि चंदन के पेड़ पर सांपों का ठीकाना होता है और वे इन पेड़ों की रक्षा भी करते हैं। इस पर महाकवि रहीम का एक दोहा भी है। ‘चंदन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग’… इसका अर्थ होता है कि इंसान की संगति कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यानी पौराणिक काल से ही इस बात का उल्लेख मिलता है कि चंदन के पेड़ से सांप लिपटे रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अन्य पेड़ों के मुकाबले चंदन का पेड़ ही सांप क्यों रहते हैं? अगर नहीं जानते हैं, तो यह आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए है। यहां आपको इसके कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि सांप और चंदन के बीच क्या कनेक्शन और क्यों ये इस पेड़ पर रहना ज्यादा पसंद करते हैं।
चंदन के पेड़ काफी विशाल होते हैं और ये सांपों के लिए एक अनुकूल स्थान होते हैं। इनके घने पत्ते और मजबूत शाखाएं सांपों को धूप, बारिश और अन्य प्राकृतिक खतरों से बचाने का काम करते हैं। बता दें, चंदन के पेड़ की मोटी छाल और शांत वातावरण सांपों के लिए एक सुरक्षित स्थान होता है। सांपों को ठंडी और अंधेरी जगहों पर रहना काफी पसंद होता हैं और यह सुविधा उन्हें चंदन के पेड़ की जड़ों और तने के आसपास आसानी से मिल जाती हैं। चंदन के पेड़ पर सांपों को अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इन्हीं कारणों से साप अधिकतर चंदन के पेड़ पर रहना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Snake Facts: क्या सच में सांप पीता है दूध, सच जान रह जाएंगे हैरान
चंदन के पेड़ काफी घने होते है। इनमें पत्तों की वजह से गर्मी कम होती है और ठंडक ज्यादा होती है। वहीं, इस पेड़ पर ठंड की वजह से कीड़े-मकोड़े भी काफी अधिक आते हैं। इसके कारण सांपों को खाने की दिक्कत नहीं होती है।
इसलिए, चंदन के पेड़ पर रहकर सांपों को शिकार करना आसान होता है। भोजन की उपलब्धता के कारण सांप चंदन के पेड़ों के आसपास ज्यादा पाए जाते हैं। यही नहीं, चंदन के पेड़ की छाल में छोटे-छोटे छेद भी होते हैं, जहां सांपों को छिपने और कीड़ों का शिकार करने में आसानी होती है।
यह भी पढ़ें- Famous Nag Temple: नाग देवता के इन चमत्कारी मंदिरों के दर्शन मात्र से ही खुल सकते हैं किस्मत के बंद ताले
आमतौर पर यह धारणा प्रचलित है कि चंदन के पेड़ों पर सांप का ठिकाना होता है। हालांकि, वैज्ञानिकों के मुताबिक, चंदन के पेड़ का सांपों से कनेक्शन के बारे में ऐसा कोई ठोस सबूत अभी तक नहीं मिला है। हां, ये बात बिल्कुल सत्य है कि सांप उन जगहों पर ज्यादातर रहना पसंद करते हैं, जहां उन्हें भोजन, पानी और रहने के लिए सुरक्षित जगह मिलती है।
यह भी पढ़ें- बिना कान के कैसे सुनते हैं सांप?
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit:
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।