Sat Apr 11, 2026 | Updated 03:19 AM IST
US Iran ceasefire

Meaning Of Ceasefire: सीजफायर क्यों होता है क्या है इसका अर्थ? जानें नियम

Ceasefire Meaning: अमेरिका और ईरान में चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दोनों देशों ने 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति जताई है। चलिए जानते हैं क्या है सीजफायर और क्या हैं इसे लेकर नियम?
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 17:55 IST

US Iran Ceasefire: पश्चिम एशिया में लंबे समय से चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। दोनों देशों ने 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति जताई है, जिससे फिलहाल हमला रुकने की उम्मीद है। इसके जरिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने और आगे की बातचीत का रास्ता साफ हुआ है। सीजफायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने की थी। चलिए नीचे लेख में जानते हैं सीजफायर का मतलब क्या है और यह किस तरह से काम करता है? साथ ही, इसे लेकर क्या नियम हैं।

सीजफायर क्या होता है?

world war ceasefire

सीजफायर कोई स्थायी शांति समझौता नहीं है, बल्कि यह एक अस्थाई विराम है। इसका उद्देश्य युद्ध के मैदान में बंदूकों और मिसाइलों को शांत करना होता है। अक्सर युद्ध के दौरान ऐसी स्थिति आ जाती है जब दोनों पक्षों को लगता है कि सैन्य बल से तुरंत समाधान नहीं निकलेगा या अंतरराष्ट्रीय दबाव इतना बढ़ जाता है कि उन्हें पीछे हटना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: क्या है 'ऑपरेशन सिंदूर'? जानें क्यों दिया गया है यह स्पेशल नाम, सोशल मीडिया मिथ्स से हटकर क्या है इसकी सच्चाई?

सीजफायर क्यों होता है?

सीजफायर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे बड़ा कारण मानवीय आधार होता है, जिससे युद्ध प्रभावित क्षेत्र में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा सके और उन्हें भोजन व दवाइयां पहुंचाई जा सकें। इसके अलावा, यह दोनों पक्षों को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करने और कूटनीतिक बातचीत शुरू करने का एक स्टेज देता है।

सीजफायर के नियम और शर्तें

ceasefire-process

जब भी सीजफायर की घोषणा होती है, तो इसके पीछे कुछ लिखित या अलिखित नियम होते हैं। आमतौर पर ये शर्तें दोनों देशों की आपसी सहमति या संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसी संस्थाओं की मध्यस्थता से तय की जाती हैं।

  • सीजफायर के दौरान कोई भी पक्ष दूसरे पर हवाई हमला, मिसाइल दागना या जमीनी कार्रवाई नहीं कर सकता।
  • सेनाएं जहां हैं, वहीं रुक जाती हैं और अपनी स्थिति को आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं करतीं।
  • अक्सर अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक तैनात किए जाते हैं जो यह देखते हैं कि किसी पक्ष ने सीजफायर का उल्लंघन तो नहीं किया।
  • यह कुछ घंटों, दिनों या महीनों के लिए हो सकता है। अगर हालात सुधरते हैं, तो इसे आगे बढ़ाया जाता है।

क्या सीजफायर का मतलब चल रहे वॉर का खत्म होना है?

ceasefire rules

अब अगला सवाल आता है कि क्या सीजफायर होने से वॉर खत्म हो गया है? नहीं, सीजफायर का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि युद्ध खत्म हो गया है। यह सिर्फ एक पॉज बटन की तरह है। इतिहास में कई बार देखा गया है कि सीजफायर टूटने के बाद युद्ध और भी भीषण हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- India-Pakistan Ceasefire: 1965 और 1971 के युद्ध के दौरान घर के खिड़की-दरवाजों पर लगाए गए थे काले कागज, मोमबत्‍ती की रोशनी में बनता था खाना और घर से बाहर नहीं खेल पाते थे बच्‍चे, सीजफायर के बाद क्‍या अब ली जा सकती है चैन की सांस?

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।