
Oscar Award History: ऑस्कर 2025 की दौड़ में कई देशों की फिल्में और डॉक्यूमेंट्रीज़ शामिल हुई हैं। ऑस्कर, सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में से एक माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है, जो आपको जरूर जाननी चाहिए।
दरअसल, पहला ऑस्कर किसी अभिनेता को नहीं, बल्कि एक कुत्ते को मिलने वाला था। यह वही कुत्ता था जिसने 24 से अधिक फिल्मों में काम किया था। हालांकि, आखिरी वक्त पर एकेडमी ने अपना फैसला बदल दिया था। जानें आखिर ऐसा क्यों हुआ था और इसके पीछे की क्या कहानी है, आइए हम इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना साल 1929 की है, जब पहला ऑस्कर समारोह लॉस एंजेलेस के रूजवेल्ट होटल में आयोजित हुआ था। उस समय इस इवेंट में शामिल होने के लिए मात्र 5 डॉलर की एंट्री फीस रखी गई थी। अगर आधिकारिक रिकॉर्ड की बात करें, तो पहला ऑस्कर जर्मन अभिनेता एमिल जैनिंग्स को दिया गया था। उन्होंने यह पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि एकेडमी की पहली पसंद कोई इंसान नहीं, बल्कि एक चार पैरों वाला सितारा रिन टिन टिन था, लेकिन आखिरी वक्त पर एकेडमी ने अपना फैसला बदल दिया था और यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड एक अभिनेता को दे दिया गया था। कमिटी के सदस्यों को लगा कि अगर यह प्रतिष्ठित सम्मान किसी जानवर को दिया गया, तो इसकी गंभीरता कम हो सकती है और इसे लोग उतनी गंभीरता से नहीं लेंगे।
इसे भी पढ़ें- आखिर कौन तय करता है कि ऑस्कर में किस फिल्म को भेजा जाएगा? जानें सलेक्शन का पूरा प्रोसेस

रिन टिन टिन एक जर्मन शेफर्ड ब्रीड का कुत्ता था, जिसने लगभग 27 फिल्मों में काम किया था। उसकी पहली फिल्म साल 1922 की ‘मैन फ्रॉम द हेल्स रिवर’ थी। यह कुत्ता वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो के लिए एक बड़ा एसेट बन गया था, और रिपोर्ट्स के अनुसार, उसकी लोकप्रियता ने स्टूडियो को आर्थिक रूप से फिर से मजबूत करने में मदद की थी।
1920 के दशक में, रिन टिन टिन की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि दर्शक उसकी फिल्मों को देखने के लिए उत्साहित रहते थे। कहा जाता है कि अगर उसे ऑस्कर मिल जाता, तो यह इतिहास में पहली बार होता जब कोई पशु कलाकार इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड का हकदार बनता। लेकिन आखिरी समय में एकेडमी ने अपने फैसले में बदलाव किया और यह सम्मान एक इंसान को दे दिया गया।
इसे भी पढ़ें- Oscars 2025 Winners List: 'अनोरा' को मिले बेस्ट फिल्म समेत 5 ऑस्कर, पढ़िए किसने जीता कौन-सा अवार्ड

गौरतलब है कि द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेस (ऑस्कर) की स्थापना का मुख्य उद्देश्य फिल्म निर्माण से जुड़े सभी क्षेत्रों को एक मंच पर लाना था। शुरुआती दौर में अवॉर्ड्स मुख्य रूप से अभिनेताओं और अभिनेत्रियों तक सीमित थे, लेकिन ऑस्कर ने इस परंपरा को बदला। यह अवॉर्ड सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि निर्देशन, निर्माण, तकनीकी योगदान, लेखन और अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं को भी समान रूप से सम्मानित करता है।
इसे भी पढ़ें- Anora से लेकर Dune तक...OTT पर देखें ये Oscar Nominated Movies
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।