herzindagi
image

बच्चा होने के बाद कपल्स के बीच में बढ़ रही है दूरी, तो परेशान होने के बजाय करें ये 3 काम

अगर शादी के कुछ ही सालों में और बच्चे होने के बाद आपका और आपके पति का रिश्ता फीका पड़ने लगा है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी तीन टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने रिश्ते को वापस मजबूत बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-25, 20:01 IST

अधिकतर महिलाओं को अपने पति से एक शिकायत रहती है। वह है बच्चे होने के बाद उन दोनों का आपसी संबंध कम होने लगता है और वे दोनों एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाते हैं। अगर आपके साथ भी यही समस्या है और आप अपने रिश्ते को पुराने जैसा बनाने के लिए परेशान रहती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी तीन टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने रिश्ते को वापस मजबूत बना सकती हैं।

क्वालिटी टाइम स्पेंड करें 

अगर शादी के कुछ ही सालों में और बच्चे होने के बाद आपका और आपके पति का रिश्ता फीका पड़ने लगा है और आप इस बात को लेकर परेशान हो रही हैं, तो अब आपको फ़िक्र करने की जरूरत नहीं हैं। बच्चा होने के बाद भी हमेशा आपका रिश्ता मजबूत बन सकता है। इसके लिए सबसे जरूरी है आप दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। चाहे आपको बच्चे के साथ बहार कहीं जाना पड़े तो आप जा सकते हैं। क्योंकि साथ में समय बिताने से रिश्ता मजबूत बन सकता है। आप साथ में मूवी या डिनर पर भी जा सकते हैं।

1 - 2025-08-25T185100.989

यह भी पढ़ें: छोटी बातों पर ज्यादा टोकते हैं मम्मी-पापा? तो इन 5 तरीकों से समझाएं उन्हें अपनी फीलिंग्स

पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान करें

बच्चे के आने के बाद अधिकतर पति पत्नी का रिश्ता फीका पड़ने लगता है। अगर आपके पति भी अब आपको कम टाइम देने लगे हैं और इससे आपके रिश्ते में दूरी बन रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इससे दोनों भागदौड़ भरी ज़िंदगी से दूर आपस में टाइम स्पेंड कर सकेंगे और फिर से आपके रिश्ते की नई शुरुवात होगी। आप ट्रिप के दौरान एडवेंचर एक्टिविट्स भी कर सकती हैं। इससे आपकी दूरी कम होगी और आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।

एक दूसरे के काम में हाथ बताएं

बच्चे होने के बाद शादीशुदा लाइफ थोड़ी फीकी पड़ने लगती हैं, ऐसे में अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं और अपने रिश्ते को पहले जैसा बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। अब आप दोनों एक दूसरे के काम में हाथ बंटा सकते हैं। इससे आपस में बात चित बढ़ेगी और दोनों एक दूसरे के नजदीक आएंगे साथ ही आपका रिश्ता और गहरा भी होगा। आप दोनों एक दूसरे के काम को आपस में मिल कर वीकेंड पर साथ में खाना भी बना सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका रिश्ता गहरा होगा, बल्कि आप दोनों एक दूसरे के करीब भी आएंगे। 

00000

यह भी पढ़ें:  छोटे बच्चों के लिए परफेक्ट हैं ये 3 तरह के सोफे, कमरे की सजावट में भी आएंगे बेहद काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

image credit : FREEPIK

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।