herzindagi
why coconut should be kept in red cloth during puja

पूजा में नारियल को लाल कपड़े में ही क्यों रखा जाता है?

शास्त्रों में बताया गया है कि पूजा में कभी भी नारियल उघड़ा यानी कि बिना कपड़े में लपेटे नहीं रखना चाहिये। वहीं, सिर्फ लाल रंग के कपड़े में ही नारियल को रखने की बात शास्त्रों में कही गई है।  
Editorial
Updated:- 2025-01-15, 16:29 IST

पूजा-पाठ के दौरान नारियल का प्रयोग किया जाता है। नारियल को जब भी पूजा में रखते हैं तो उसका भी एक नियम होता है। पूजा में रखे जाने वाले नारियल को हमेशा लाल कपड़े में लपेटकर स्थापित किया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि पूजा में कभी भी नारियल उघड़ा यानी कि बिना कपड़े में लपेटे नहीं रखना चाहिये। वहीं, सिर्फ लाल रंग के कपड़े में ही नारियल को रखने की बात शास्त्रों में कही गई है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि लाल कपड़े में ही क्यों नारियल रखने का विधान है।

पूजा में लाल कपड़े में नारियल रखने से क्या होता है?

puja mein nariyal ko laal kapde mein rakhne se kya hota hai

नारियल को 'श्रीफल' भी कहा जाता है यानी कि माता लक्ष्मी का प्रतीक है। इसके अलावा, नारियल को सुख-समृद्धि का सूचक भी माना जाता है। इसके अलावा, शास्त्रों में वर्णित है कि नारियल में भगवान शिव, भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी का वास होता है। वहीं, लाल रंग का सनातन परंपरा में बहुत महत्व माना गया है। लाल रंग ऊर्जा, शक्ति, और समृद्धि को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: भगवान को कब नहीं करना चाहिए नमन?

ऐसे में जब लाल रंग के कपड़े में नारियल को लपेटकर रखा जाता है तो पूजा में आध्यात्मिक बल की वृद्धि होती है। पूजा में लाल कपड़े में लपेटकर नारियल को रखने से त्रिदेवों की ऊर्जा पूजा स्थल पर स्थाई बनी रहती है। इसके अलावा, चूंकी नारियल और लाल रंग का नाता मां लक्ष्मी से है तो इससे माता का घर में निवास स्थापित होता है और समृद्धि घर आती है।

puja mein nariyal ko laal kapde mein hi kyu rakhna chahiye

नारियल को लाल कपड़े में लपेटने से उसकी शुद्धता बनी रहती है। यह एक प्रकार से नारियल को पवित्र और सुरक्षित रखने का तरीका है, ताकि पूजा के दौरान वह अपवित्र न हो जाए और पूजा में किसी भी प्रकार का दोष न लगे। नारियल को लाल कपड़े में लपेटने से वह एक शुभ और सकारात्मक आभा को ग्रहण करता है जिससे पूजा निर्विघ्न संपन्न होती है।

यह भी पढ़ें: कौन होते हैं यक्ष और यक्षिणी? जानें हिन्दू धर्म में इनकी पूजा का महत्व

नारियल को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर पूजा में रखने से घर की आर्थिक स्थिति में भी वृद्धि होती है। धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं और धन लाभ के योग बनने लगते हैं। धन में वृद्धि होती है। इसके अलावा, घर में मौजूद धन दोष भी दूर होता है। घर से नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और सकारात्मकता का संचार शीघ्रता से बढ़ने लग जाता है।

puja mein nariyal ko laal kapde mein hi kyu rakhte hain

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।