कोई भी दिन हो, पर्व हो या समय हो, भगवान की पूजा के बिना अधूरा है। हम सब किसी न किसी देवी-देवता की पूजा करते हैं, उन्हें नमन करते हैं, उनका ध्यान करते हैं और त्यौहारों के वक्त विशेष तौर पर उनकी सेवा करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ समय, दिन या परिस्थितियां ऐसी भी होती हैं जब भगवान की पूजा करना, उन्हें नमन करना या फिर मंदिर जाना उचित नहीं माना जाता है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
लोक मान्यताओं में ऐसा उल्लेख मिलता है कि पीरियड्स के दौरान भगवान की पूजा या उनका ध्यान नहीं करना चाहिए जबकि शास्त्रों में ऐसा कुछ स्पष्ट रूप से वर्णित नहीं है क्योंकि अगर ऐसी बात है तो महाभारत में यह बताया गया है कि श्री कृष्ण ने जब द्रौपदी को चीर हरण से बचाकर सौहार्द भाव से गले लगाया था तब द्रौपदी रजस्वला थीं।
यह भी पढ़ें: कौन होते हैं यक्ष और यक्षिणी? जानें हिन्दू धर्म में इनकी पूजा का महत्व
ऐसे में यह धारणा किस हद तक मानी जानी चाहिए, यह पूर्णतः व्यक्तिगत सोच पर निर्भर करता है, लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे विशेष समय बताये गए हैं जब भगवान की पूजा करने से बचना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, किसी की मृत्यु हो जाने पर सूतक लग जाते हैं उस समय 13 दिनों तक भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए।
वहीं, जब घर में किसी बच्चे का जन्म होता है तब सोबड़ लग जाते हैं, उस समय भी भगवान की पूजा करना वर्जित माना गया है। इसके अलावा, ग्रहण के दौरान भी भगवान की पूजा नही करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सूतक, सोबड़ और ग्रहण के दौरान भगवान की पूजा करने से दोष उत्पन्न होता है और पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता।
यह भी पढ़ें: पूजा या व्रत से पहले क्यों लिया जाता है संकल्प ?
इसके अलावा, रात के समय या दोपहर में भी भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए। अगर आप किसी रोग से ग्रस्त हैं और शारीरिक रूप से पूजा करने के लिए सक्षम नहीं है तो तब भी भगवान की पूजा न करें। हां, मगर आप भगवान के नाम का जाप कर सकते हैं। बीमारी की अवस्था में भी। मंत्र जाप न करें सिर्फ नाम जपना ही उचित होगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।