साउथ कोरियन पॉप बैंड BTS आज दुनियाभर में पॉपुलर है। वहीं इंडिया में भी उनकी पॉपुलैरिटी का डंका बज रहा है। खासकर लड़कियों में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंगहै। BTS 7 लड़कों का ग्रुप है जिसे बैंग्टन बॉयज के नाम से भी जाना जाता है। BTS ग्रुप अपने सॉन्ग और परफॉर्मेंस के अलावा अपने लुक्स, ड्रेसिंग स्टाइल और हेयर स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते है। आज के समय में यह ग्रुप म्यूजिक का मेनस्ट्रीम बैंड बन गया है। आइए जानते हैं बीटीएस क्या है?, लड़कियां इसकी इतनी दीवानी क्यों हैं? BTS Army क्या है।
BTS साउथ कोरिया का 7 लड़को का पॉप ग्रुप है। बीटीएस को कोरियन भाषा में बैंग टन सोंयेओन्दन कहते हैं, जिसका अर्थ Bulletproof boy scouts है। इसी का शॉर्ट फॉर्म BTS है। इस ग्रुप की शुरूआत साल 2010 में की थी। लेकिन इनका डेब्यू साल 2013 में एल्बम 2 कूल 4 स्कूल से हुआ था। अब तक बीटीएस कई म्यूजिक एल्बम लांच कर चुका है।
BTS ने अपने गाने से दुनियाभर के लोगों को दीवाना बनाया है। उनकी पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण उनका म्यूजिक और डांस है। परफॉर्मेंस के अलावा उनके गाने की खास मीनिंग होती है। साथ उनके गाने काफी एनर्जेटिक होते हैं। उदाहरण के लिए उनका फेक लव सॉन्ग, यह एक सैड सॉन्ग है। लेकिन इस सॉन्ग का म्यूजिक बेहद कमाल का है साथ ही गाने में एनर्जी है। (कोरियन फैशन इंस्पिरेशन)
इसे जरूर पढ़ेंःअगर चेहरे को बनाना है शाइनी और सॉफ्ट तो ट्राई करें ये DIY कोरियन स्किन केयर रूटीन
BTS की बढ़ती पॉपुलैरिटी का एक कारण उनका फैंस के साथ अच्छा रिलेशन भी है। बीटीएस के मिलियन फैंस हैं लेकिन वह फैंस के साथ इंटरैक्ट करने के लिए टाइम निकाल लेते हैं। फैंस के साथ वह अक्सर सोशल मीडिया से इंटरैक्ट करते हैं। इसके अलावा VLIVE ऐप से वह अपने फैंस के साथ लाइव चैट करते हैं। इस ऐप पर आप उनके पोस्ट और लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकते हैं। (कोरियन मेकअप)
इसे जरूर पढ़ेंःAnti Ageing Tips: ये 7 कोरियन स्किन केयर टिप्स रखेंगे त्वचा को जवां
अगर आपने बीटीएस के बारे में सुना है तो आपने यकीनन बीटीएस आर्मी के बारे में जरूर सुना होगा। अक्सर हम सोच में पड़ जाते हैं कि बीटीएस आर्मी क्या है। दरअसल बीटीएस के फैंस खुद को बीटीएस आर्मी कहते हैं। ARMY का मतलब Adorable Representative M.C for Youth है। (कोरियन मेकअप टिप्स)
BTS बैंड ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए हैं जिसे तोड़ना मुश्किल हो सकता है। बीटीएस ने 23 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।