-1743422364658.webp)
Success Story IFS Nidhi Tewari: आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। अब तक निधि प्रधानमंत्री कार्यालय में ही उप सचिव के पद पर काम कर रही थीं। युवा भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी निधि तिवारी के नए पद की जानकारी कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए जारी की है। इस वक्त हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर निधि तिवारी है कौन? हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। बता दें कि निधि तिवारी का बनारस से खास रिश्ता है। आइए जानें, निधि तिवारी कौन हैं?
यह भी देखें- Happy Birthday PM Narendra Modi: क्या आप जानते हैं पीएम मोदी से जुड़ी ये दिलचस्प बातें?

बता दें कि निधि तिवारी साल 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं। अब तक वह उप सचिव के तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में कार्यरत थीं। इस पद पर उनकी नियुक्ति जनवरी 2023 में हुई थी। अब उनका पद बदल चुका है और उन्हें पीएम की निजी सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है।
बता दें कि निधि तिवारी का वाराणसी से एक खास रिश्ता है। निधि मूल रूप से वाराणसी के महमूरगंज की रहने वाली हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा से पहले निधि तिवारी वाराणसी में ही असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) थीं। उन्होंने अपनी इस जॉब के साथ ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की थीं। उन्होंने साल 2013 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की। उस दौरान उन्होंने 96वीं रैंक हासिल की थी।
साल 2014 में आईएफएस निधि तिवारी ने विदेश सेवा की ट्रेनिंग के दौरान EAM (External Affairs Minister) गोल्ड मेडल बेस्ट ऑफिसर ट्रेनी जीता था। उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

पीएम मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी बनने के बाद अब निधि तिवारी कार्यक्रमों का समन्वयन, बैठकों का आयोजन और सरकारी विभागों के कामकाज में तालमेल बिठाने जैसे अहम काम करती नजर आएंगी। मंत्रालय के मुताबिक, पद बदलने पर निधि को मैट्रिक्स स्तर 12 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।