
हरियाणा सरकार महिलाओं के लिए खुशखबरी लेकर आया है। बता दें दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का इंतजार खत्म होने वाला है। राज्य सरकार की ओर से खातों में 2100 जल्द ही आने वाले हैं। कहां जा रहा है कि यह राशि 1 नवंबर से आनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई थी। 25 सितंबर को एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया, जिसके माध्यम से इसकी शुरुआत हुई। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि किन के अकाउंट में यह राशि आएगी और इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना क्या है और किन महिलाओं को 2100 की धनराशि मिलेगी। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
बता दें कि इस योजना के तहत महिलाओं की न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि बीजेपी सरकार ने यह घोषणा की है कि ये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक प्रयास है।
-1761573928218.jpg)
इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने ₹2100 दिए जाएंगे। वहीं सरकार द्वारा 5000 करोड़ का बजट 2025-26 के न लिए तय किया गया है।
बता दें कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 1 नवंबर 2025 से धनराशि के आने की खबर बताई जा रही है। जो महिलाएं इस रकम का इंतजार कर रही थीं उनका इंतजार खत्म होगा।
इसे भी पढ़ें - तुरंत लोन देने वाली 3 ऐप को करें Uninstall, नहीं तो आपकी निजी तस्वीरें लीक हो सकती हैं
जो भी महिलाएं इसके लिए पात्र होंगी उन्हें ₹2100 मिलेंगे। यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी। शुरुआत में जिन महिलाओं की आय बेहद कम है उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें - घर बैठे 2 घंटे काम' का मैसेज आया? 5 बातें जो बताती हैं कि यह नौकरी नहीं, बल्कि बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड है
जिस महिला की न्यूनतम आयु 23 वर्ष है व उससे अधिक है, वह इसके लिए योग्य है। इसके अलावा अगर वह अविवाहित महिला है तो हरियाणा की नागरिकता कम से कम 15 साल की होनी चाहिए।
-1761574222607.jpg)
वहीं विवाहित महिला के पति की भी हरियाणा नागरिकता 15 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। हालांकि पहले चरण में सिर्फ एक लाख या उससे कम सालाना आय वाली महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।