सुनने में ये शायद आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन अधिकतर महिलाएं बैंकिंग के कामकाज से बहुत हिचकिचाती हैं। महिलाओं के मन में ये डर रहता है कि कहीं कोई गलती न हो जाए। सेविंग्स बैंक अकाउंट ही उनके लिए बहुत बड़ा सहारा होता है जहां बिना खतरे के वो अपना पैसा सुरक्षित रख सकती हैं और कुछ हद तक फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस महसूस कर सकती हैं। पर क्या आपको पता है कि इसी सेविंग्स बैंक अकाउंट से जुड़े कुछ खास टिप्स आपको कितना फायदा पहुंचा सकते हैं?
आज हम बात कर रहे हैं हाउसवाइफ और सेविंग्स बैंक अकाउंट्स की। बैंकिंग से जुड़े ये 9 नियम अगर आपको पता होंगे तो आपके लिए बहुत ही सुविधाजनक स्थिति बनेगी।
नोट: ये सारी जानकारी RBI, SBI और अन्य बैंक्स की वेबसाइट के हिसाब से है।