संसद के गलियारे में इन दिनों वक्फ बोर्ड को लेकर चर्चा जोरों पर हैं। वक्फ नियमों में संशोधन करने वाला बिल सरकार द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत कर दिया गया है। बता दें कि गैर सरकारी संस्था के तौर पर इसमें देश की सबसे ज्यादा जमीन और संपत्ति में मौजूद हैं। अब ऐसे में सवाल आता है कि आखिर वक्फ में किस राज्य या शहर की सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी इसमें मौजूद है। अगर आपके मन में कुछ ऐसे प्रश्न आ रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको इन सभी सवालों के जवाबों के बारे में बताने जा रही हूं।
वक्फ बोर्ड एक कानूनी निकाय है, जो इस्लामिक समुदाय की दान की गई संपत्तियों का मैनेजमेंट और देख-रेख करता है। यह बोर्ड उन प्रॉपर्टी की सुरक्षा, रखरखाव और सही उपयोग सुनिश्चित करता है, जो धार्मिक और सामुदायिक कार्यों के लिए दान की गई होती हैं।
इसे भी पढ़ें- संसद में कैसे पास होगा वक्फ संशोधन बिल? जानिए वोटों का पूरा गणित
वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, भारत में वक्फ संपत्तियों की संख्या और उनका विवरण मुख्य रूप से उनके राज्य के हिसाब से किया जाता है। राज्यों में वक्फ संपत्तियों की संख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश टॉप पर है, जहां सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास 1,24,735 वक्फ एस्टेट्स और 2,71,161 अचल संपत्तियां हैं।
राज्य के बाद, बात करते हैं सबसे अधिक वक्फ बोर्ड संपत्ति वाला शहर कौन सा है, इसका जवाब हैदराबाद है। मोतियों के शहर के नाम और बिरयानी के मशहूर इस शहर में वक्फ के पास 77,000 प्रॉपर्टी है। इसलिए इस शहर को वक्फ कैपिटल भी कहा जाता है।
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में वक्फ के पास 1.2 लाख प्रॉपर्टीज हैं। तेलंगाना का वक्फ बोर्ड देश के सबसे अमीर वक्फ बोर्ड की लिस्ट में सबसे ऊपर है। आंध्र प्रदेश के पास शाही मस्जिद, जो करीब 200 साल पुरानी ऐतिहासिक संपत्ति है।
इसे भी पढ़ें- लोकसभा और विधानसभा में क्या अंतर है, जानिए कैसे होता है इनके सदस्यों का चुनाव?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik, Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।