
इस साल होली 14 मार्च, दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जिसे छोटी होली भी कहते हैं। वहीं, होलिका दहन से पहले पड़ने वाले 8 दिनों को बहुत अशुभ माना जाता है, जिन्हें होलाष्टक कहते हैं। होलाष्टक के इन 8 दिनों में किसी भी मांगलिक कार्य को करने की मनाही होती है। हालांकि धार्मिक दृष्टि से होलाष्टक को बहुत शुभ माना जाता है। होलाष्टक के दौरान मंत्र जाप करना श्रेष्ठ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि होलाष्टक के 8 दिनों में कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
महामृत्युंजय मंत्र: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

मंत्र जाप के लाभ: होलाष्टक के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु का योग नष्ट होता है। इस मंत्र के जाप से नकारात्मक ऊर्जा, बुरी शक्तियां या फिर बुरी नजर आदि परेशान नहीं कर पाती है और भगवान शिव की कृपा होती है।
यह भी पढ़ें: Holashtak 2025 Astro Tips: होलाष्टक के दौरान कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए?
लक्ष्मी मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः।।
मंत्र जाप के लाभ: ऐसा माना जाता है कि होलाष्टक के ये 8 दिन घर की तंगी को दूर करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं क्योंकि इन दिनों में मंत्र जाप कर लक्ष्मी ममता को सिद्ध किया जा सकता है जिससे घर में धन की कमी दूर हो सकती है।

रुद्र गायत्री मंत्र: ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात्।।
मंत्र जाप के लाभ: मन में अगर भय है या स्वाभाविक तौर पर आप हर छोटी-बड़ी बात पर डर जाते हैं तो ऐसे में होलाष्टक के दौरान रूद्र गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे व्यक्ति को भय से मुक्ति मिल जाती है और निर्भीकता जन्म लेती है।
यह भी पढ़ें: Holashtak 2025 Date: कब से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक? जानें इन 8 दिनों तक क्या करें और क्या नहीं
विष्णु मंत्र: ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

मंत्र जाप के लाभ: होलाष्टक के दिनों में भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से न सिर्फ श्री हरि नारायण की कृपा बरसती है बल्कि प्रहलाद जी जैसी भक्ति और विष्णु सानिध्य भी प्राप्त होता है। व्यक्ति में आध्यात्मिक शक्ति का संचार होता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।