herzindagi
can we offer banana flower to lord vishnu

क्या केले का फूल भगवान विष्णु को चढ़ा सकते हैं? जानें ज्योतिष के नियम

हिंदू धर्म में जिस तरह पूजा-पाठ में केले के पत्ते, फल आदि महत्वपूर्ण माना जाता है, ठीक वैसे ही केले के फूल का भी विशेष महत्व है। अब ऐसे में क्या केले के फूल भगवान विष्णु को अर्पित करना शुभ है या अशुभ। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-17, 16:54 IST

सनातन धर्म में पूजा-पाठ और किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में फूल अर्पित करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि बिना फूल के पूजा-पाठ अधूरी मानी जाती है। इसलिए पूजा-पाठ में अपने आराध्य को फूल जरूर चढ़ाएं। वहीं, केले के पेड़ की तो पूजा-पाठ में केले के पत्ते और केले का फल जरूर उपयोग किया जाता है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या केले के फूल भगवान को चढ़ा सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि क्या भगवान विष्णु को केले के फूल अर्पित कर सकते हैं।

भगवान विष्णु को केले के फूल चढ़ा सकते हैं?

banana-flower-blossom-04

भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल बहुत प्रिय होते हैं। इसलिए, केले के फूल चढ़ाने से पहले उन्हें हल्दी या केसर से पीला कर लेना चाहिए। भगवान विष्णु को केले के फूल चढ़ाने का विशेष महत्व है। केले के फूल को शुभ और पवित्र माना जाता है। यह भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं। केले के फूल चढ़ाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आपको बता दें, केले के फूल को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को अर्पित करना विशेष फलदायी होता है।
केले के फूल को एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।

केले के फूल का धार्मिक महत्व क्या है?

केले के फूल को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। यह भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को प्रिय है, इसलिए इसे उनकी पूजा में विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। केले के फूल को समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसके उपयोग से घर में धन और धान्य की वृद्धि होती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु को केले के फूल चढ़ाने से गुरुदोष से छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। केले के फूल चढ़ाने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। केले के फूल चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें -   Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

केले के फूल भगवान विष्णु को चढ़ाने के दौरान मंत्र जाप

21_09_2022-banana_flower

अगर आप भगवान विष्णु को केले के फूल चढ़ा रहे हैं तो इस दौरान श्रीहरि के मंत्रों जाप विशेष रूप से करें। इससे लाभ हो सकता है।

  • ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
  • ऊं श्री विष्णवे नमः
  • ऊं क्लीं कृष्णाय नमः

इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।