herzindagi
kele ke ped ke paas kaun sa diya jalana chahiye

केले के पेड़ के पास कौन सा दीपक जलाना चाहिए?

हिन्दू धर्म में हर पेड़ या पौधे का अपना एक महत्व है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेड़ या पौधों में ग्रह एवं देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसी कारण से सनातन परंपरा में पेड़ या पौधों की पूजा का विधान है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-04, 15:27 IST

Kele Ke Ped Ke Paas Diya Jalane Ke Labh: हिन्दू धर्म में हर पेड़ या पौधे का अपना एक महत्व है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेड़ या पौधों में ग्रह एवं देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसी कारण से सनातन परंपरा में पेड़ या पौधों की पूजा का विधान है। ठीक ऐसे ही केले के पेड़ की पूजा का भी विशेष स्थान हिन्दू धर्म के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में भी मौजूद है। 

ऐसा कहा जाता है कि केले के पेड़ की पूजा हर गुरुवार करने से इसके कई लाभ व्यक्ति को मिलते हैं। वहीं, केले के पेड़ की पूजा के दौरान दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि केले के पेड़ के पास कौन सा दीया जलाना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले अद्भुत लाभा उर उससे जुड़े जरूरी नियम। 

केले के पेड़ के पास कौन सा दीया जलाएं?

which lamp should be lit near banana tree

केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसके अलावा, केले के पेड़ का संबंध बृहस्पति यानी कि गुरु ग्रह से भी है। ऐसे में केले के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। सरसों के तेल का दीपक केले के पेड़ के नीचे जलाने से बृहस्पति ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या घर की छत पर केले का पेड़ लगा सकते हैं?

भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। भगवान विष्णु की कृपा से रुके हुए काम शुभता से पूर्ण होते हैं। गुरु ग्रह को नौकरी, व्यापार, तरक्की, करियर, शिक्षा आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में केले के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीया जलाने से नौकरी-व्यापार की बाधाएं दूर होती हैं। 

यह भी पढ़ें: Married Life Remedies: केले के पत्तेके ये उपाय लौटाएंगे आपको आपके वैवाहिक जीवन की मिठास

व्यक्ति का करियर अच्छे मुकाम पर पहुंचता है। व्यक्ति को शिक्षा के लिए अच्छे और कई बड़े अवसर मिलते हैं। इसके अलावा, घर में भी सकारात्मकता का वास स्थापित होता है। अगर आपके घर में नकारात्मकता मौजूद है तो आपको रोजाना केले के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए।  

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर केले के पास दीपक जलाने से क्या होता हिया उर कौन सा दीपक जलाना माना जाता है सबसे ज्यादा शुभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।