आजकल विदेश घूमने का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हर देश की अपनी खूबसूरती और खासियत है जो लोगों को आकर्षित करती है। हालांकि बहुत से लोग विदेश जाने की इच्छा रखने के बावजूद भी नहीं जा पाते हैं। कारण है ज्यादा खर्च।
ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं विदेश जाने का एक ऐसा तरीका जिसकी मदद से आप आसानी से विदेश जा सकते हैं। वो भी बिना किसी खर्च के। इतना ही नहीं विदेश जाने के लिए आपको सामने से पैसे भी दिए जाएंगे। जानिए आप फ्री में विदेश कैसे जा सकते हैं।
स्पेन की खूबसूरत-खूबसूरत तस्वीरें तो आपने देखीं ही होंगी। आप यहां जा भी सकते हैं। उत्तरी स्पेन के माउंटेन क्षेत्र में पोंगा एक गांव है जो लोगों को वहां जाकर बसने के पैसे दे रहा है। बस शर्त ये है कि यह ऑफर सिर्फ युवा कपल्स के लिए है। पोंगा गांव यहां जाकर रहने वाले कपल्स को 3,00,000 रुपए देता है। साथ ही बच्चा पैदा होने पर भी अलग से पैसे दिए जाते हैं। (OMG: कूड़ा फेंकने के बैग की कीमत सुन माथापीटेंगे आप)
इसे भी पढ़ेंःकिसी की सबसे लंबी गर्दन तो कोई दिखती है बार्बी जैसी, ये हैं दुनिया की अजब-गजब महिलाएं
वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के मुताबिक इटली में जन्म लेने वाले शिशु की दर काफी कम है। ऊपर से देश की युवा जनसंख्या का कुछ हिस्सा पढ़ाई और नौकरी की क्लास में बाहर चला जाता है। इटली के कुछ शहर इस गिरावट को देखते हुए वहां जाकर रहने के लिए पैसे देते हैं। इतना ही नहीं वहां जाकर रहने के लिए फ्री में घर भी दिया जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीस के एंटीकाइथेरा द्वीप में लगभग 20 निवासियों की आबादी है। ऐसे में यहां जाकर रहने वाले लोगों को पैसे और सुविधाएं मिल रही हैं। अगर आप भी इस प्रोग्राम के लिए चुने जाते हैं तो आपको तीन साल के लिए जमीन, एक घर और लगभग 45,000 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा। (बॉलीवुड के इन स्टार्स की वाइफ रहती हैं लाइमलाइट से दूर)
इसे भी पढ़ेंःMiss India USA 2022: कौन हैं आर्या वालवेकर जिन्होंने जीता मिस इंडिया यूएसए का खिताब
न्यूजीलैंड की जनसंख्या को देखते हुए यहां पर भी लोगों को रहने के लिए बुलाया जा रहा है। हालांकि अब न्यूजीलैंड की आबादी बढ़ रही है। न्यूजीलैंड की सरकार वहां जाकर रहने वाले लोगों को 165,000 डॉलर का एक घर दे रही है। डेयरी प्रसंस्करण, पर्यटन, कृषि और वानिकी का अनुभव और रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह ऑफर है।
इसके अलावा भी दुनियाभर के अलग-अलग देशों में ऐसे ऑफर चलते रहते हैं। आपको इन जगहों के बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit:Pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।