herzindagi

किसी की सबसे लंबी गर्दन तो कोई दिखती है बार्बी जैसी, ये हैं दुनिया की अजब-गजब महिलाएं

महिलाओं के शरीर को लेकर हमेशा दुनिया के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स कुछ अलग रहे हैं। हमेशा ही ये माना गया है कि एक तय टाइप का फिगर या स्किन ही ब्यूटी स्टैंडर्ड होती है, लेकिन हम आज बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसी महिलाओं की जिनके बॉडी पार्ट्स कुछ अलग ही रहे हैं और ये इन्हीं बॉडी पार्ट्स के कारण फेमस हुई हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं गिनीज रिकॉर्ड होल्डर महिलाओं की जिन्हें देख शायद आप भी चौंक जाएं। 

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 08 Aug 2022, 14:08 IST

वैलेरिया लुकयनोवा (Valeria Lukyanova)

Create Image :

वैलेरिया वैलेरयेवना लुकयनोवा इसलिए फेमस हैं क्योंकि वो बिल्कुल रियल लाइफ बार्बी की तरह दिखती हैं। ये यूक्रेनियन मॉडल और एंटरटेनर हैं। वो अभी रशिया में रहती हैं और वो सोशल मीडिया स्टार भी हैं। उनके इंस्टाग्राम में 1.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। बार्बी जैसी शक्ल दिखाने के लिए वो अपनी आंखों में कभी हरे, कभी भूरे, कभी नीले लेंस लगाती हैं और बिल्कुल उसी की तरह चलने की कोशिश भी करती हैं। 

 

सिद्दीका परवीन (Siddiqa Parveen)

Create Image :

सिद्दीका परवीन भारतीय मूल की हैं और उनके नाम दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का खिताब दर्ज है। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आ चुका है। वो 7 फुट और 8 इंच लंबी हैं।  

इसे जरूर पढ़ें- इतिहास की सबसे खूंखार महिला जिसे खून में डुबकी लगाने का था शौक 

 

मारिया क्रिस्टरना (Maria Cristerna)

Create Image :

मारिया को वैम्पायर वुमन कहा जाता है और ये मेक्सिको की हैं। मारिया पेशे से लॉयर हैं, लेकिन उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया और बतौर टैटू आर्टिस्ट भी एक्टिव हैं। उनके बॉडी मॉडिफिकेशन्स को लेकर बहुत से लोग उन्हें वैम्पायर वुमन के नाम से ही जानते हैं। उन्होंने ये इसलिए करना शुरू किया ताकि वो घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठा सकें। 

बेशीन (Beshine)

Create Image :

बेशीन एक यूरोपियन महिला हैं जिनके नाम दुनिया के सबसे बड़े ब्रेस्ट होने का खिताब है। उनके ब्रेस्ट का वजन 42 पाउंड्स (19 किलो) से भी ज्यादा है। उनकी अपनी एक वेबसाइट भी है जिसका नाम है 'The official Website Of The Worlds Biggest Boobs)', बेशीन को देखकर कई लोग चौंक जाते हैं। 

कैथी जंग (Cathie Jung)

Create Image :

कैथी अमेरिका से हैं और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। उनका नाम सबसे छोटी कमर के लिए इस रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया था। उनकी हाइट तो 5.6 फीट है, लेकिन उनकी कमर सिर्फ 38.1 सेंटीमीटर चौड़ी है। 

क्रिस्टीन वाल्टन ( Christine Walton)

Create Image :

क्रिस्टीन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे लंबे नाखून वाली महिला के रूप में दर्ज हैं। वो अमेरिका से हैं और उन्होंने सालों से अपने नाखून काटे ही नहीं। उनके नाखून तो उनके बालों से भी ज्यादा लंबे हैं। 

किम गुडमैन (Kim Goodman)

Create Image :

किम का नाम इस लिस्ट में उनकी आंखों की वजह से दर्ज है। किम की आंखें 12 मिलीमीटर तक बाहर आ सकती हैं। ये असल में एक अनोखा ही वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनकी आंखें देख किसी को भी डर लग सकता है और उनका नाम हमारी लिस्ट में होना तो जायज ही है। 

इसे जरूर पढ़ें- जानें भारत के अलग-अलग जनजातियों में लिव-इन रिलेशनशिप की अजीबो-गरीब परंपरा

 

 

ज्योति आमगे (Jyoti Amge)

Create Image :

ज्योति के नाम दुनिया की सबसे छोटी महिला होने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनकी हाइट सिर्फ 1 फिट है यानी लगभग 62.8 सेंटीमीटर। वो बहुत ही यूनिक हैं और बहुत ही हंसमुख भी हैं। ज्योति बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं और कई रियलिटी टीवी शोज का हिस्सा भी बन चुकी हैं। 

 

आशा मंडेला (Asha Mandela)

Create Image :

आशा की खासियत उनके बाल हैं। उनके बाल 55 फीट लंबे हैं और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इसीलिए दर्ज किया गया है। उन्हें ब्लैक रपंजल कहा जाता है और वो अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट में रहती हैं। आशा के बाल पूरी तरह से धोकर फिर सुखाने में उन्हें 2 दिन से ज्यादा का समय लग जाता है और उनके बालों का वजन कई किलो है जो हर साल बढ़ता रहता है। 

तो कैसी लगी आपको ये लिस्ट? ये महिलाएं वाकई यूनिक हैं और इनकी कहानियां भी अलग। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Instagram social Media Accounts/ guinness world record/ Wikipedia/ 9 gag/ Flickr

Women With the Biggest Breasts| दुनिया की सबसे रोचक महिलाएं| Duniya Ki Sabse Lambi Mahila | most unbelievablewomen in the world | Herzindagi