Which Colour Ration Card Holders Get The Most Benefits: राशन कार्ड को भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। इससे ना केवल आपके सब्सिडी वाला राशन मिलता है, बल्कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी इसी राशन कार्ड के जरिए मिलता है। आधार कार्ड के आने से पहले लोग राशन कार्ड के जरिए ही अपनी पहचान का सबूत देते थे। राशन कार्ड कई रंगों के होते हैं। आपने पीला, गुलाबी, नीला और सफेद राशन कार्ड देखा होगा। इसकी चार वैरायटी होती है। क्या आप जानते हैं कि किस रंग का राशन कार्ड ज्यादा फायदेमंद होता है?
हर किसी को अलग रंग का राशन कार्ड मिलता है। भारत में लोगों को उनका आर्थिक स्थिति के आधार पर राशन कार्ड दिया जाता है। आपकी आर्थिक स्थिति पर ही राशन कार्ड का रंग आधारित होता है। आइए जानें, किस रंग के राशनकार्ड धारकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलता है?
यह भी देखें-Ration Card में फैमिली मेंबर का नाम एड कराने में नहीं होगी परेशानी,बस फॉलो करें यह प्रोसेस
किस राशन कार्ड पर मिलता है ज्यादा फायदा?
आर्थिक स्थिति के हिसाब से देशभर में लोगों को अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। जो लोग गरीबी रेखा के नीचे (BPL) आते हैं, उन्हें पीला राशन कार्ड दिया जाता है। जिन लोगों के पास पीले रंग का राशन कार्ड होता है, उन्हें सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। जिन लोगों के पास पीले रंग का राशन कार्ड होता है, उन्हें सरकार जरूरत का सामान कम कीमत पर देती है। इन्हें गेहूं, चावल, चीनी, तेल, दालों पर भी ज्यादा सब्सिडी मिलती है। बीपीएल कार्ड धारकों को उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन भी मिलता है। सरकारी योजनाओं में भी इन्हें प्राथमिकता दी जाती है।
इन रंगों के होते हैं राशन कार्ड
पीले रंग के अलावा भी तीन और रंगों के राशन कार्ड होते हैं। ये राशन कार्ड आर्थिक स्थिति के हिसाब से बांटे जाते हैं। जैसे-
गुलाबी राशन कार्ड- गुलाबी राशन कार्ड उन लोगों को मिलता है, जो गरीबी रेखा से थोड़ा सा ऊपर होते हैं। इस राशन कार्ड के धारकों को सामान्य दामों पर ही राशन दिया जाता है। इन लोगों को उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी छूट दी जाती है।
नीला राशन कार्ड- नीला राशन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है, जो बीपीएल लिस्ट में नहीं आते, लेकिन ये लोग भी आर्थिक तौर पर कमजोर होते हैं।
सफेद राशन कार्ड- इसके अलावा, सफेद राशन कार्ड भी होता है। यह कार्ड आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों को दिया जाता है। ये लोग सरकारी राशन पर निर्भर नहीं होते हैं। सफेद राशन कार्ड मुख्य तौर पर पहचान और एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी देखें- Ration Card: अगर आपके घर में भी हैं ये चीजें तो सरकार निरस्त कर सकती है राशन कार्ड, जानें कौन होगा दायरे से बाहर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:her zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों