वास्तु के अनुसार चुनें किचन स्लैब का रंग, घर में आएगी सुख समृद्धि

जिस प्रकार घर के सभी स्थानों के लिए वास्तु के कुछ विशेष नियमों का होना आवश्यक है, उसी प्रकार सुख समृद्धि के लिए किचन स्लैब के सही रंगों का चुनाव भी जरूरी है। 

vastu for kitchen slab

घर की हर एक चीज के लिए वास्तु के नियमों को ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप वास्तु का सही तरीके से पालन करती हैं तो आपके जीवन में सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है।

घर में किसी भी अन्य जगह और वस्तु की ही तरह घर के किचन के लिए भी वास्तु बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि व्यक्ति किचन में हर एक चीज को करीने से सजाकर रखता है और सही दिशा और रंगों को ध्यान में रखता है तो घर में खुशहाली बनी रहती है।

जिस तरह से आपके किचन में दीवारों का रंग महत्वपूर्ण होता है, उसी प्रकार किचन स्लैब का रंग भी बहुत ज्यादा मायने रखता है। अगर आप घर में सुख समृद्धि बनाए रखना चाहती हैं तो किचन स्लैब का रंग वास्तु अनुसार ही चुनें। आइए वास्तु स्पेशलिस्ट मधु कोटिया से जानें किचन स्लैब के लिए सबसे अच्छे रंगों के बारे में।

किचन स्लैब के लिए सबसे अच्छे रंग

kitchen slab colour is good

वास्तु के अनुसार किचन स्लैब का सबसे अच्छा रंग हरा, पीला और नारंगी माना जाता है। ये सभी रंग सकारात्मक ऊर्जा और जीवन के प्रति दृष्टिकोण को फैलाते हैं। इसके अलावा ये पूरे किचन में हेल्दी वाइब्स और ऊर्जा का संचार करते हैं और घर के चारों तरफ ऊर्जा का संचार करते हैं। किचन स्लैब में इन रंगों का प्रयोग आप अकेले या दो रंगों के संयोजन में कर सकते हैं। अगर किचन स्लैब चौड़ा होता है तो रंगों का संयोजन ज्यादा अच्छा माना जाता है।

  • लाल या नारंगी- वास्तु के अनुसार नारंगी रंग को आशा का प्रतीक माना जाता है और किचन स्लैब के लिए इन रंगों का इस्तेमाल जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करता है।
  • सफेद रंग- वास्तु के अनुसार सफेद रंग शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है और इसी वजह से किचन स्लैब में इस रंग को सबसे अच्छा माना जाता है।
  • ब्राउन कलर- किचन स्लैब के लिए एक और अच्छा विकल्प ब्राउन होता है। यह रंग गर्मी और संतोष का अनुभव कराता है। इस रंग का इस्तेमाल जीवन में सकारात्मकता लाता है।

किचन की दीवारों के लिए वास्तु टिप्स

kitchen slab colour according  vastu

वास्तु सिद्धांतों के अनुसार किचन से निकलने वाली ऊर्जा पूरे घर में फैलती है। इसलिए किचन के रंगोंकी योजना बहुत महत्वपूर्ण होती है। चूंकि दीवारें रसोई की नींव का हिस्सा हैं, इसलिए उनकी रंग योजना बहुत महत्वपूर्ण है। वास्तु के अनुसार दीवार के लिए आदर्श रंग नारंगी और लाल माना जाता है। इन रंगों के इस्तेमाल से ऊर्जा स्रोतों को नवीनीकृत किया जा सकता है।

किचन कैबिनेट्स के लिए बेस्ट कलर

जब बात वास्तु के अनुसार किचन कैबिनेट के रंगों की आती है तब उत्तर मुखी किचन की अलमारियां नीले रंग के विभिन्न रंगों की होनी चाहिए क्योंकि उत्तर को धन भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में किचन में रखी कोई भी चीज सकारात्मक ऊर्जाके प्रवाह में वृद्धि करती है जिससे धन, सफलता और यश की प्राप्ति होती है। यदि किचन कैबिनेट पूर्व की ओर है तो उन्हें हरे या भूरे रंग के विभिन्न रंगों में रंगना बेहतर होता है। यदि किचन कैबिनेट पश्चिम दिशा की ओर है तो उसमें सिल्वर कलर करवाना सबसे अच्छा विकल्प होता है। दक्षिण मुखी किचन कैबिनेट को गुलाबी, लाल,नारंगी या बैंगनी रंग में रंगना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: घर में है ओपन किचन तो वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान, होगी धन की वर्षा

किचन स्लैब के लिए सही रंगों का चुनाव आपके जीवन में उत्साह और समृद्धि लाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Recommended Video

Image Credit: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP