हमारे घर का किचन सभी के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। खासतौर पर महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा समय किचन में ही निकलता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि घर के किचन को नवीनतम तकनीक के साथ वास्तु की बातों का भी ध्यान रखते हुए बनाना चाहिए। किचन एक अच्छी तरह से डिज़ाइन की गई ऐसी जगहों में से होता है जहां परिवार के सदस्य खाना पकाने, बातचीत करने और यहां तक कि दोस्तों और परिवारों के साथ घुलने-मिलने में शामिल होते हैं।
दरअसल वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि किचन सही दिशा में हो और सही तरीके से बनाया गया हो तो ये घर में समृद्धि और सौहार्द्र का कारण बनता है। जब बात घर में ओपन किचन की हो तब भी वास्तु से जुड़ी कई बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आपके घर में भी ओपन किचन है तो आपको कुछ वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए जिससे घर के सभी लोगों की सेहत ठीक बनी रहे और घर में सौहार्द आए। आइए माय पंडित के फाउंडर, सीईओ कल्पेश शाह एंड टीम ऑफ एस्ट्रोलॉजर से जानें कि ओपन किचन के लिए कौन सी वास्तु टिप्स आजमानी चाहिए।
वास्तु के अनुसार किचन की दिशा
वास्तु के अनुसार, पृथ्वी, वायु, अग्नि, आकाश और जल के घटक घर में सही संतुलन में होने चाहिए। सूर्य अग्नि, या 'अग्नि देवता' से जुड़ा है, जो ऊर्जा और शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है जो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में प्रबल होती है। इसके अनुसार दक्षिण-पूर्व में ही आपके किचन का स्थान होना चाहिए। उत्तर-पश्चिम मार्ग की दिशा भी किचन के लिए अनुकूल मानी जाती है। लेकिन वास्तु के अनुसार इस बात का ध्यान रखें कि किचन की दिशा उत्तर, उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम में न हो क्योंकि इससे जीवन में समस्याएं आती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:वास्तु के अनुसार कैसी बनाएं किचन? इन 20 टिप्स को फॉलो करने से होगी धन की वर्षा
ओपन किचन के लिए वास्तु के नियम
आजकल कई भारतीय परिवार ओपन किचन को अच्छा मानते हैं। ऐसे में आपको वास्तु के नियमों का पालन करने की आवश्यकता होती है। ओपन किचन में यदि आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तब भी घर में वास्तु दोष हो सकता है।
ओपन किचन की सही दिशा
- ओपन किचन के लिए दक्षिण-पूर्व सबसे अच्छा स्थान माना जाता है क्योंकि "अग्नि देवता" दक्षिण और पूर्व दोनों दिशाओं में विद्यमान होते हैं।
- कभी भी घर की उत्तर दिशा (वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में रखें ये चीजें)में ओपन किचन न बनाएं। ऐसा किचन आपके विकास, करियर और वित्तीय संभावनाओं के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है।
- वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा में भी ओपन किचन अच्छा माना जाता है। यह घर में धन लाभ देता है और आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करता है।
ओपन किचन की सजावट के लिए वास्तु नियम
- जब बात ओपन किचन की होती है तब इसमें सफ़ेद रंग थोड़ा फीका लग सकता है, इसलिए यदि संभव हो तो आप इससे बचने की कोशिश करें।
- कभी भी छोटे ओपन किचन में बोल्ड रंगों का इस्तेमाल न करें क्योंकि ये किचन को और ज्यादा छोटा दिखाते हैं।
- ओपन किचन में यदि सिंक और स्टोव एक दूसरे के करीब हैं तो वास्तु के अनुसार उनके बीच एक बोन चाइना का फूलदान रखने की सलाह दी जाती है।
- ओपन किचन के लिए सबसे अच्छे रंग हैं - पीला, नारंगी, गुलाबी, भूरा या लाल हैं।
एक्सपर्ट कल्पेश शाह बताते हैं कि वास्तु विज्ञान एक विशाल विषय है, लेकिन ये कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें आप अपने घर में समृद्धि लाने वाले ओपन किचन के लिए ध्यान में रख सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों