किसी भी घर का किचन उस घर का अभिन्न अंग माना जाता है। कहा जाता है कि घर की रसोई में जो भी पकाया जाता है उसका सीधा असर व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस बारे में वास्तु एक्सपर्ट श्वेता सिंह कहतीं हैं कि किचन हमारी दिनभर की ऊर्जा का स्रोत होता है। इसलिए किचन में पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखने के लिए वास्तु के अनुसार उसकी दिशा का निर्धारण करना जरूरी होता है।
किचन की गलत दिशा भी घर की सुख शांति को कम कर सकती है और घर के सदस्यों के बीच लड़ाई का कारण बन सकती है। सिर्फ यही नहीं वास्तु के अनुसार गैस स्टोव का भी सही दिशा में होना जरूरी है, जिससे इसमें बने खाने का गलत असर घर के सदस्यों पर न पड़े। आइए जानें किचन की दिशा और गैस स्टोव की सही जगह के लिए क्या कहता है वास्तु -
हम हमेशा अपने आसपास ऊर्जाओं से घिरे रहते हैं। वास्तु शास्त्र हमारे और हमारे आस-पास की सभी ऊर्जाओं को संतुलित करने में मदद करता है। श्वेता कहतीं हैं कि रसोई वह स्थान है जहां कच्चा और बिना पका भोजन पौष्टिक और स्वस्थ भोजन में बदल जाता है, जो घर के सभी सदस्यों को ऊर्जा प्रदान करता है और भोजन से मिलने वाली ऊर्जा आपको सकारात्मक और संतुष्ट महसूस कराती है। वहीं, अगर रसोई से निकलने वाली ऊर्जा में असंतुलन है, तो वही भोजन आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकता है, आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आपके बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Happy Home: इन 5 वास्तु टिप्स को अपनाएंगी तो घर में बनी रहेंगी खुशियां
यदि आप भी किचन की दिशा को लेकर थोड़ा असमंजस में हैं तो आप आज ही किचन और गैस स्टोव की दिशा को बदलें जिससे घर में सुख समृद्धि बनी रहे और सेहत भी अच्छी रहे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: free pik and unsplash
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।