image

Vastu Upay 3 November: घर में रख रही हैं मेटल या क्रिस्टल का कछुआ? ध्यान रखें ये बातें, वास्तु दोष में होगा सुधार

घर पर मेटल और क्रिस्टल का कछुआ रखने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आप वास्तु से जुड़ी चीजों का भी ध्यान रखें। इसकी जानकारी एक्सपर्ट ने अपने आर्टिकल में शेयर की है।
Editorial
Updated:- 2025-11-04, 07:05 IST

वास्तु शास्त्र में कछुआ सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे सौभाग्य, स्थिरता और दीर्घायु का प्रतीक कहते हैं। घर में मेटल या क्रिस्टल का कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती हैं। इसलिए लोग अपने घर में दोनों तरह के ही कछुआ रखना पसंद करते हैं, लेकिन, अगर इसे गलत दिशा या तरीके से रखा जाए तो इसका उल्टा असर भी पड़ सकता है। आइए एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं कि कौन से कछुए को रखा जाए और इसके क्या लाभ हैं?

कछुआ रखने के क्या है महत्व?

कछुआ भगवान विष्णु के कूर्म अवतार का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में स्थिरता और सुख-शांति बनाए रखने के लिए इसे रखा जाता है। मेटल या क्रिस्टल से बना कछुआ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक वातावरण बनाता है। आप भी इसे अपने घर में रखकर घर का वातावरण अच्छा बनाए रख सकती हैं, ताकि आपको किसी तरह की समस्या न हो।

Turtel

किस दिशा में रखें कछुआ

  • मेटल का कछुआ उत्तर दिशा में रखना शुभ माना गया है। यह दिशा धन और करियर से जुड़ी होती है। इसलिए आपको ग्रोथ के लिए इस दिशा का चयन जरूर करना चाहिए।
  • क्रिस्टल का कछुआ दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा में रखा जा सकता है। इससे घर में स्थिरता और मानसिक शांति बनी रहती है। साथ ही धन का प्रवाह अच्छा बना रहता है। इसलिए आपको इस दिशा में कछुआ जरूर रखना चाहिए, ताकि आपको धन से जुड़ी समस्याएं न हो।

turtle at home

 

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के इन कोनों को भूलकर भी न छोड़ें खाली, हो सकता है बुरी शक्तियों का वास

कछुआ घर में रखते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • कछुआ हमेशा स्वच्छ जगह पर रखें। इसे किचन, बेडरूम या बाथरूम में न रखें। इससे वास्तु दोष बढ़ सकता है। साथ ही, इसे घर के फर्श पर सीधे न रखें, बल्कि किसी लकड़ी या धातु की प्लेट पर स्थापित करें।
  • मेटल का कछुआ हो या क्रिस्टल का, उसे नियमित रूप से साफ करें ताकि उस पर जमी धूल उसकी सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित न करे। साफ और चमकदार कछुआ घर में शुभ ऊर्जा को आकर्षित करता है।
  • मानसिक तनाव या धन की समस्या बनी हुई है, तो उत्तर दिशा में चांदी या पीतल का कछुआ रखें।
  • कछुआ घर में रखते समय अपने एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Turtle

 

इसे भी पढ़ें: घर की सुख-शांति छीन रहे हैं ये 4 लक्षण? पितृ दोष हो सकता है कारण...एक क्लिक में जानें उपाय

कछुआ वास्तु में शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक है, लेकिन इसे सही स्थान और दिशा में रखा जाना बेहद जरूरी है। अगर आप मेटल या क्रिस्टल का कछुआ घर में रख रही हैं, तो ऊपर बताए गए नियमों का पालन जरूर करें। इससे आपका घर सुख-शांति और समृद्धि से भर जाएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;