एक घर ही होता है, जहां आपको सुकून मिलता है। दिन भर आप बाहर कितना समय बिता लें, लेकिन अच्छी नींद और सुकून के लिए आप घर की ओर ही भागते हैं। आप अपने घर के हर एक कोने को अपने हिसाब से तैयार करते हैं। लिविंग रूम में अक्सर लोग ऐसे पौधों को जगह देते हैं, जो घर की हवा को शुद्ध करते हैं या शांति की भावना पैदा करते हैं। इतना ही नहीं, इंडोर प्लांट्स उस जगह की खूबसूरती को भी बढ़ाते हैं जहां इसे लगाया जाता है।
सकारात्मक ऊर्जा के स्रोत के साथ, वे घर की सजावट का हिस्सा भी बनते हैं। अगर आप भी प्लांट लवर हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे ही इंडोर प्लांट्स की एक सूची बनाकर लाएं हैं, जिन्हें घर में रखने से नकारात्मकता दूर होगी और घर में पॉजिटिव वाइब्स आएंगी। इन पौधों की ताजगी से यकीनन आप अपनी सारी चिंताएं और परेशानियां भूल जाएंगे।
रोजमेरी प्लांट
रोजमेरी एक ऐसा पौधा है जिसके कई फायदे हैं। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है क्योंकि यह हानिकारक विषाक्त पदार्थों और अन्य प्रकार की अशुद्धियों को खत्म करके हवा को शुद्ध करता है और आपके घर में ताजगी बनाए रखता है। इसकी खुशबू मेमोरी पावर के लिए भी अच्छी होती है और यह आपके मूड को ठीक करता है। इसे घर के उस स्थान पर रखें जहां धूप अच्छी तरह आती हो, साथ ही ध्यान दें कि इसमें ज्यादा पानी न डालें।
इंग्लिश आइवी
इंडोर प्लांट्स के बारे में बात करें तो इंग्लिश आइवी एक सबसे अच्छा पौधा है, जो आपके घर की हवा को शुद्ध करता है और साथ ही घर में सकारात्मकता को बरकरार रखता है। यह हवा से सभी हानिकारक दूषित पदार्थों और टॉक्सिन्स को खत्म कर आपको एक सुकून भरा वातावरण प्रदान करता है। हां इस पौधे को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। इसे ठीक तरीके से बढ़ाने के लिए सीधी धूप के साथ-साथ पर्याप्त पानी दें। अपने घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ एक सुरक्षित, शांत और तनाव-मुक्त माहौल बनाने के लिए इस पौधे को ऐसी जगह लगाएं जहां यह ठीक से बढ़ सके।
बैंबू प्लांट
बैंबू के पौधे को बहुत ज्यादा रखरखाव की जरूरत नहीं होती है और इसे गुड लक, वेल्थ, ग्रोथ और सक्सेस का प्रतीक माना जाता है। जब इस पौधे को सही दिशा में लगाया जाता है, तो आपके घर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। यह तेजी से बढ़ने वाला पौधा होता है, जिसे आप ऑनलाइन या बाजार से खरीद सकते हैं। किसी को तोहफे की तरह देने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी जड़ों को पर्याप्त पानी देना चाहिए और रोजाना इसका पानी बदलना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :घर की ह्यूमिडिटी को सोख लेंगे ये इंडोर प्लांट्स, आप भी तुंरत लाएं
बेसिल प्लांट
इसे आप तुलसी के पौधे के नाम से जानते हैं। इस पौधे से औषधीय गुणों के साथ कई अन्य फायदे आपको मिलते हैं। यह एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है। तुलसी का पौधा वातावरण से हानिकारक गैसों को अवशोषित कर हवा को शुद्ध करता है। इसे नियमित धूप की आवश्यकता होती है, इसलिए इसे धूप वाली जगह पर रखने की सलाह दी जाती है। यह 20 घंटे तक ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है और कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड को अवशोषित करता है।
इसे भी पढ़ें :Tips: घर के अंदर उगाएं ये 5 पौधे, सजावट में लग जाएंगे चार चांद
जेड प्लांट
आपने हर दूसरे घर में जेड प्लांट को देखा होगा। दरअसल, जेड प्लांट को मनी प्लांट कहते हैं और यह घर के लिए शुभ होता है। यह पौधा गुड लक, फॉर्च्यून और समृद्धि को आकर्षित करता है और साथ ही आपके घर में ऑक्सीजन लेवल को बूस्ट करता है। कहते हैं यह फर्निशिंग से सिंथेटिक केमिकल्स को अवशोषित करता है और घर से तनाव और चिंता को दूर करता है। इसे बहुत ज्यादा धूप में नहीं रखना चाहिए और इसका पानी हफ्ते में एक बार जरूर बदलना चाहिए।
इस तरह आप एलोवेरा और पीस लिली के पौधों से अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। ये पौधे भी मन को सुकून पहुंचाते हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Freepik.com
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों