भारतीय संस्कृति में शादी को एक बहुत ही महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। यह दो परिवारों का मिलन होता है और इसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। शादी की तैयारियों में सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है शादी के कार्ड। शादी के कार्ड का बहुत अधिक महत्व होता है। भारतीय शादी में लोगों को बुलाने के लिए खूबसूरत इनविटेशन कार्ड सभी के घर भिजवाए जाते हैं। फैशन के इस दौर में शादी के कार्ड का भी फैशन बदलता जा रहा है। लोग अब किसी भी रंग और डिजाइन का कार्ड बनवा लेते हैं।हालांकि, बहुत से लोगों को पता नहीं होता है कि शादी के कार्ड का शुभ रंग क्या है और सबसे पहला कार्ड किसे दिया जाता है। अब ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से किस रंग का शादी का कार्ड बनवाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
शादी के कार्ड के लिए कौन सा रंग है शुभ?
शादी के कार्ड के लिए रंग का चुनाव विशेष रूप से शुभता, सुख-समृद्धि और प्यार का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग को भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व दिया गया है। इसे शक्ति, उत्साह, प्रेम, और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। शादी के कार्ड में लाल रंग का प्रयोग शुभ माना जाता है क्योंकि यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। सुनहरा रंग भी शादी के कार्ड के लिए बहुत शुभ माना जाता है। यह धन, समृद्धि और अच्छे भविष्य का प्रतीक है। सुनहरा रंग भव्यता और शुभ अवसरों का प्रतीक है, इसलिए यह कार्ड को शानदार और सम्मानजनक बना देता है। वहीं सिल्वर या चांदी का रंग भी शादी के कार्ड के लिए शुभ होता है। यह शांति, समृद्धि और सौम्यता का प्रतीक है। वहीं गुलाबी रंग प्यार और रोमांस का रंग माना जाता है। यह महिलाओं के बीच बहुत पसंद किया जाता है और शादी के कार्ड में इसे चुना जाता है क्योंकि यह खुशी और सामंजस्य का प्रतीक है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और शुरुआत का प्रतीक है। जो विवाह के पवित्र बंधन की ओर संकेत करता है और हरा रंग जीवन और उन्नति का प्रतीक है। यह रंग खासतौर पर उन परिवारों में शुभ माना जाता है जो प्रकृति और जीवन के संतुलन में विश्वास रखते हैं। हरे रंग का उपयोग शांति और समृद्धि की कामना करता है। इसलिए आप शादी के कार्ड के लिए इन रंगों का चुनाव कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - किसी की शादी का कार्ड वापस क्यों नहीं किया जाता है?
शादी के कार्ड में लिए कौन से रंग है अशुभ?
ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे रंग होते हैं अशुभ माने जाते हैं और उस रंग का प्रभाव भी व्यक्ति पर शुभ नहीं पड़ता है। काले रंग को नकारात्मकता और शोक से जोड़ा जाता है, इसलिये शादी के कार्ड में इसे टालने की सलाह दी जाती है। ग्रे रंग भी नकारात्मक और उदासी से जुड़ा हुआ माना जाता है, इसलिए इसे शादी के कार्ड पर इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - शादी का कार्ड बनवाते समय रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों