भले ही समय कितना भी बदल जाए, लेकिन भारतीय परंपराओं में सदियों पुरानी कई रिवाज आज भी कायम हैं। ऐसी ही एक परंपरा है- शादी के निमंत्रण पत्रों पर लड़के के नाम के आगे 'चिरंजीव' और लड़की के नाम के आगे 'आयुष्मति' जैसे शब्दों का इस्तेमाल। आज भले ही शादी के कार्ड्स में डिजाइन और भाषा के लिहाज से कई बदलाव आए हैं, लेकिन 'चिरंजीव' और 'आयुष्मति' शब्द अभी भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि इन शब्दों का उपयोग क्यों किया जाता है? सनातन धर्म में हर परंपरा और रिवाज के पीछे कोई न कोई गहरा अर्थ छिपा होता है। इसी प्रकार, शादी के कार्ड पर इन शब्दों का प्रयोग भी महज संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक खास वजह है। आइए इसे शब्द के मतलब और इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
शादी के कार्ड पर क्यों लिखा होता है 'चिरंजीव' और 'आयुष्मति'?
भारतीय परंपरा और रीति-रिवाजों में शादी के कार्ड पर 'चिरंजीव' और 'आयुष्मति' जैसे शब्दों का प्रयोग गहरी सांस्कृतिक और वैदिक महत्व को दर्शाता है। ये शब्द सिर्फ आदर और शुभकामनाओं के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि संस्कृत भाषा और हमारे सांस्कृतिक मूल्यों का भी हिस्सा हैं। ये दोनों शब्द भारतीय संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है, जहां शादी को पवित्र और शुभ कार्य माना जाता है। चिरंजीव और आयुष्मति का प्रयोग उनके सुखद और समृद्ध जीवन के लिए प्रार्थना और आशीर्वाद के रूप में किया जाता है। ऐसे में, इन शब्दों के अर्थ और महत्व को समझना बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़ें-विवाह के मुहूर्त से लेकर दुल्हन की विदाई तक, आखिर कैसे अलग है उत्तर और दक्षिण भारत की शादी
चिरंजीव का मतलब क्या होता है?
चिरंजीव एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है- 'दीर्घायु' या 'लंबे समय तक जीवित रहने वाला।'शादी के कार्ड पर आमतौर पर इस शब्द का प्रयोग लड़के यानी दूल्हे के नाम के पहले लिखा जाता है। यह दूल्हे को लंबी उम्र और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामना देने का प्रतीक है। शादी के कार्ड में इसे लिखने का उद्देश्य यह होता है कि वर को सम्मान और शुभकामनाएं दी जाएं।
इसे भी पढ़ें-Shadi Ke Liye Upay: विवाह में आ रही हैं अड़चनें तो शुक्रवार के दिन करें ये 5 उपाय
आयुष्मति का मतलब क्या होता है?
आयुष्मति का अर्थ है- 'दीर्घायु और सौभाग्यशाली।'शादी के कार्ड पर यह शब्द लड़की यानी दुल्हन के नाम के पहले लिखा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य दुल्हन को लंबे और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद देना है। यह शब्द शुभकामनाओं का प्रतीक है और लड़की के प्रति सम्मान व्यक्त करता है।
इसे भी पढ़ें-साल 2025 की विवाह तिथियों के बारे में यहां लें पूरी जानकारी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों