विवाह में आने वाली समस्याएं अक्सर व्यक्ति और परिवार के लिए चिंता का कारण बन जाती हैं, जिससे मानसिक तनाव भी हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आपकी शादी में बार-बार समस्याएं आ रही हैं तो ये किसी ग्रह दोष की वजह से भी हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर सबसे ज्यादा होता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपके विवाह में अड़चनें आ रही हैं तो तो शुक्र के प्रभाव से हो रही हैं। ऐसे में शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह को समर्पित होता है, इसलिए आप इस दिन कुछ उपायों को आजमाकर किसी भी समस्या से बाहर निकल सकती हैं।
अगर आप भी शादी में आ रही समस्याओं से परेशान हैं, तो ज्योतिष की दृष्टि से यह समय आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
शुक्रवार को किए गए उपाय जैसे किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान, गाय को चारा खिलाना और माता दुर्गा की आराधना करना, आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति का संचार कर सकते हैं। इन उपायों के माध्यम से आप विवाह में आने वाली अड़चनों से तो बाहर आ ही सकती हैं और यदि आप पहले से शादी शुदा हैं तो इन उपायों से वैवाहिक जीवन को भी उज्जवल बना सकती हैं। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें शुक्रवार के कुछ उपायों के बारे में।
शुक्रवार का व्रत व्रत रखें
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए आप लगातार 21 शुक्रवार तक माता संतोषी का व्रत करें इससे आपके जीवन में आने वाली विवाह से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
माता संतोषी का व्रत रखना आपके लिए बेहद प्रभावी उपाय माना जाता है। इस व्रत के दौरान आप केवल सफेद चीजों का सेवन करें जैसे दूध और फल। इस व्रत का श्रद्धा और नियमपूर्वक पालन करें। शुक्रवार के दिन माता संतोषी का व्रत नियम से करने से जल्द ही आपके विवाह की कामना पूर्ण हो सकती है और सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।
नवग्रह मंदिर के दर्शन करें
शुक्रवार के दिन नवग्रह मंदिर में जाकर भगवान शुक्र देव की पूजा करना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस दिन नवग्रह पर सफेद फूल, अक्षत और मिश्री अर्पित करना शुक्र ग्रह को मजबूत करने का प्रभावी उपाय है। यह पूजा उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होती है जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में होता है।
भगवान शुक्र को समर्पित यह साधना न केवल वैवाहिक जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करती है, बल्कि प्रेम, सुख, और सौंदर्य जैसे जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को भी बेहतर बनाती है।
नवग्रह मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ भगवान शुक्र का ध्यान करना और उनकी आराधना करना आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह उपाय उन जातकों के लिए विशेष रूप से प्रभावी है जो विवाह में देरी या संबंधों में समस्याओं का सामना कर रहे हैं। शुक्र ग्रह की कृपा से आपके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है और यह उपाय कुंडली में शुक्र के प्रभाव को संतुलित करने में सहायक होता है।
शुक्रवार के दिन गाय को चारा खिलाएं
शुक्रवार के दिन गाय को हरी घास या गुड़ के साथ रोटी खिलाना बहुत शुभ माना जाता है। गाय को खिलाने का यह सरल उपाय न केवल सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, बल्कि आपके जीवन में सुख और शांति भी लाता है।
यह उपाय उन लोगों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है, जिनके जीवन में किसी कारण से विवाह में देरी हो रही है। अगर आपके विवाह में भी अड़चनें आ रही हैं और शादी की बात बनते हुए भी बिगड़ जाती है तो आप कम से कम 11 शुक्रवार तक ये उपाय जरूर आजमाएं।
इसे जरूर पढ़ें: शादी में आ रही हैं अड़चनें तो गुरुवार के दिन आजमाएं ज्योतिष के ये अचूक उपाय
जरूरतमंद महिला को वस्त्रों का दान करें
शुक्रवार के दिन जरूरतमंद महिलाओं को सफेद वस्त्र और इत्र का दान करें। सफेद रंग शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है और इस प्रकार का दान शुक्र ग्रह को प्रसन्न करता है। इससे आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति अच्छी बनी रहती है और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। दान करने से पहले मन में यह प्रार्थना करें कि आपकी समस्या का समाधान हो। इस उपाय से जल्द ही आपकी शादी के योग बन सकते हैं और जीवन की बाधाएं दूर हो सकती हैं।
यदि संभव हो, तो किसी गरीब कन्या की शादी शुक्रवार के दिन में वस्त्रों और पैसों का दान जरूर करें। इस उपाय से आपको पुण्य मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। यह उपाय आपकी शादी में आ रही रुकावटों को दूर कर सकता है।
शुक्रवार को माता दुर्गा की पूजा करें
शुक्रवार का दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन विधि पूर्वक उनकी आराधना करने से जीवन में सौभाग्य और शांति का वास होता है।
मां दुर्गा को सफेद फूल, नारियल और मिठाई अर्पित करें। शुक्रवार के दिन माता की प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और श्रद्धा भाव से दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। यह साधना न केवल आपके जीवन में सौभाग्य लाने में सहायक है, बल्कि विवाह से संबंधित बाधाओं को भी दूर करती है।
माता दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि आती है। यही नहीं माता दुर्गा की उपासना से हर समस्या का समाधान मिलता है और मानसिक शांति मिलती है। यही नहीं इस विशेष उपाय से आपके विवाह में आने वाली सभी बाधाएं जल्द ही दूर हो सकती हैं।
अगर आप भी यहां बताए उपायों का पालन करती हैं और शुक्रवार के दिन इन उपायों को आजमाएं तो आपके जीवन में भी विवाह में आने वाली देरी की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों