Fri Feb 13, 2026 | Updated 11:31 PM IST
 which colour clothes should we wear on mahashivratri

महाशिवरात्रि पर कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

महाशिवरात्रि पर ग्रहों का विशेष गोचर ब्रह्मांडीय ऊर्जा संतुलन का संकेत देता है। ज्योतिषी सिद्धार्थ एस कुमार के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुकूल रंग के वस्त्र धारण करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव से ऊर्जा जुड़ती है। यह लेख प्रत्येक राशि के लिए शुभ रंगों का विस्तृत विवरण देता है, जो आंतरिक शांति और स्थिरता प्रदान करते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 21:02 IST

महाशिवरात्रि सिर्फ व्रत और पारंपरिक अनुष्ठानों का पर्व नहीं है, बल्कि यह ब्रह्मांडीय ऊर्जा को स्वयं के भीतर संतुलित करने की दिव्य रात्रि है। इस वर्ष ग्रहों का गोचर विशेष ज्योतिषीय संदेश लेकर आया है। कुंभ राशि में ग्रहों का पंचग्रही जमावड़ा, मकर राशि में उच्च के मंगल की शक्ति और मीन में विराजमान शनि, यह दुर्लभ संयोग संकेत देता है कि यह समय संयम, स्पष्टता और आंतरिक जागरूकता का है।

भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के कई मार्ग हैं, जिनमें से एक रंगों का सही चुनाव है। क्या आप जानती हैं कि महाशिवरात्रि के दिन अपनी राशि के अनुकूल रंगों के वस्त्र धारण करने से न सिर्फ भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं, बल्कि यह आपकी ऊर्जा को ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव से भी जोड़ देता है? इस महाशिवरात्रि किस राशि को कौन-सा रंग चुनना चाहिए, इस बारे में फेमस एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस कुमार विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

मेष

मेष राशि के लोग इस महाशिवरात्रि पर हल्का केसरिया, तांबे जैसा नारंगी या ऑफ-व्हाइट रंग पहनकर अपनी ऊर्जा को संतुलित कर सकते हैं। ये रंग आपके उत्साह को दिशा देंगे और आपके आत्मविश्वास को संयम के साथ जोड़ेंगे।

which colour clothes should we wear shivrati

वृषभ

हल्का हरा, क्रीम या हल्का गुलाबी रंग पहनना वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। ये रंग स्थिरता के साथ सौम्यता जोड़ेंगे और आपके मन को शांति देंगे।

मिथुन

आप आसमानी, हल्का पीला या हल्का ग्रे रंग पहनकर मानसिक स्पष्टता बढ़ा सकते हैं। ये रंग आपके विचारों को संतुलित करेंगे और आपको शांत निर्णय लेने में मदद करेंगे।

कर्क

सफेद, चांदी जैसा हल्का रंग या हल्का नीला कर्क राशि के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। ये रंग भावनात्मक स्थिरता और आंतरिक शांति को बढ़ाएंगे।

which colour to wear on mahashivratri 2026

सिंह

हल्का सुनहरा, केसरिया या हल्का पीला पहनना आपके लिए शुभ रहेगा। ये रंग सिंह राशि के लोगों की आभा को बनाए रखते हुए विनम्रता और संतुलन भी प्रदान करेंगे।

कन्या

हल्का हरा, मिट्टी जैसा भूरा या ऑफ-व्हाइट रंग आपको स्थिरता और स्पष्टता देगा। ये रंग सादगी और शुद्धता का भाव बढ़ाएंगे।

तुला

हल्का गुलाबी, क्रीम या हल्का नीला रंग पहनकर आप संबंधों में संतुलन और मधुरता को बढ़ा सकते हैं। ये रंग आपके व्यक्तित्व में सौम्यता जोड़ेंगे।

orange colour to wear on shivratri

वृश्चिक

हल्का लाल, ताम्र रंग या हल्का ग्रे पहनना आपके लिए अनुकूल रहेगा। ये रंग आपकी गहराई को संतुलन के साथ प्रस्तुत करेंगे।

धनु

हल्का पीला, केसरिया या क्रीम रंग पहनकर आप सकारात्मकता और आत्मविश्वास को मजबूत कर सकते हैं। ये रंग आशावाद को स्थिरता देंगे।

यह भी पढ़ें- Mahashivratri Puja Mantra 2026: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने के दौरान जरूर करें इन मंत्रों का जाप, चमक सकती है किस्मत

मकर

महाशिवरात्रि के दिन आफ-व्हाइट, हल्का ब्राउन या हल्का नीला रंग पहनना मकर राशि के लोगों के लिए बेस्‍ट रहेगा। ये रंग आपकी शक्ति को संतुलित करेंगे और आपको केंद्रित रखेंगे।

which colour to wear on mahashivratri

कुंभ

आसमानी, सिल्वर टोन या हल्का ग्रे रंग पहनना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। ये रंग आपकी सोच और दृष्टिकोण को संतुलित करेंगे।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पर राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, सदैव बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा

मीन

हल्का पीला, सफेद या हल्का लैवेंडर रंग आपके लिए सकारात्मक परिणाम देगा। ये रंग मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन को बढ़ाएंगे।

आप भी महाशिवरात्रि के दिन राशि के अनुसार इन रंगों को पहनकर भोलेनाथ को प्रसन्‍न कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;