image

Vastu Tips: फर्नीचर के रंग से बदलती है किस्मत, जानें वास्तु एक्सपर्ट की सलाह

वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार घर में मौजूद हर एक चीज का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इससे स्थिति खराब और अच्छी दोनों हो सकती हैं। खासतौर पर घर में रखे फर्नीचर। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं किस रंग के फर्नीचर को रखने से किस्मत बदल सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 10:00 IST

हर कोई चाहता है कि जैसे साल बदला है। वैसे ही किस्मत भी बदले। इसकी वजह से हम अक्सर हर चीजों को घर में सजाने से पहले हर एक छोटी-छोटी चीजों को ध्यान रखते हैं, ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर वस्तु का सीधा असर व्यक्ति के जीवन, मानसिक स्थिति और भाग्य पर पड़ता है। खासतौर पर फर्नीचर के रंग को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सही रंग का फर्नीचर न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करता है। एस्ट्रोलोजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल के अनुसार, यदि फर्नीचर के रंग सही दिशा और उद्देश्य के अनुसार चुने जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।

घर के फर्नीचर के लिए ब्राउन कलर करें चूज

वास्तु शास्त्र में ब्राउन, बेज और क्रीम जैसे प्राकृतिक रंगों को बेहद शुभ माना गया है। ये रंग स्थिरता, शांति और सुरक्षा का प्रतीक होते हैं। लिविंग रूम और बेडरूम में इन रंगों का फर्नीचर लगाने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। साथ ही आपके मन में पॉजिटिविटी बनी रहती है। इसलिए आप इस रंग के फर्नीचर को घर में सजा सकती हैं।

3 - 2026-01-08T164324.543

सफेद रंग देता है शांति

सफेद रंग का फर्नीचर घर में शांति और पवित्रता बनाए रखता है। यह रंग मानसिक तनाव को कम करता है और रिश्तों में मधुरता लाता है। पूजा कक्ष या बच्चों के स्टडी एरिया में सफेद रंग का उपयोग विशेष रूप से शुभ माना जाता है। आप इसकी टेबल, चेयर या अलमारी भी तैयार करा सकती हैं।

1 - 2026-01-08T164332.072

हरा रंग लाता है तरक्की और ताजगी

हरा रंग प्रकृति और विकास का प्रतीक है। ग्रीन शेड्स वाले फर्नीचर घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं और आर्थिक उन्नति में सहायक होते हैं। यह रंग खासतौर पर वर्किंग एरिया या ड्राइंग रूम के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसलिए आप इस रंग के फर्नीचर को भी घरों में लगा सकती हैं, ताकि आपके घर में स्थिरता बनी रहे और तरक्की का स्त्रोत खुला रहे।

2 - 2026-01-08T164334.363

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर के मख्य द्वार पर क्यों लगाई जाती है घोड़े की नाल? जानें इसके वास्तु लाभ

फर्नीचर खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

  • फर्नीचर खरीदते समय आपको काले और गहरे रंगों का ध्यान रखना जरूरी है।
  • लाल और पीले रंग का इस्तेमाल कम करें।
  • फर्नीचर को पुराना न खरीदें।
  • जब भी फर्नीचर को खरीदें, तो इसके डिजाइन का खास ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: दुकान लेते समय अपनाएं ये वास्तु नियम, व्यापार में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

अगर आप चाहती हैं कि घर में सुख-शांति बनी रहे और किस्मत आपका साथ दे, तो फर्नीचर के रंग चुनते समय वास्तु नियमों को जरूर ध्यान में रखें। सही रंग न सिर्फ घर को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;