Bamboo Plant Vastu Tips: हमारे घर को सजाने और सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र का बड़ा योगदान है। ऐसा माना जाता है कि यदि आपके घर में हर एक चीज वास्तु के नियमों के अनुसार रखी हो तो वो खुशहाली लाती है।
वहीं घर में पेड़ पौधे रखने की भी वास्तु के अनुसार एक निश्चित जगह बनाई गई है। ऐसा माना जाता है कि यदि हम पौधों को उनके सही स्थान और दिशा के अनुसार रखते हैं तो ये धन को आकर्षित करने के साथ हमारे भाग्य का भी उदय करने में मदद करते हैं।
ऐसे ही लकी पौधों में से एक है बांस का पौधा या Bamboo Plant। ऐसा माना जाता है कि यदि यह पौधा सही जगह पर लगा होता है तो गुड लक को अपनी और खींचता है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira से जानें इस पौधे को घर में लगाने के फायदे और सही दिशा के बारे में।
बांस का पौधा घर में लगाने से घर में सकारात्मकता तो आती ही है, ये पौधा और भी कई कारणों से घर के लिए शुभ माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि ये पौधा घर को कई समस्याओं से बचाता है इसलिए इसे घर में जरूर लगाना चाहिए। आइए जानें इसके कई फायदों के बारे में।
यदि आप घर में लकी बांस का पौधा जिसमें इसके तने की जोड़ी हो तो ये घर में खुशहाली लाती है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य को आकर्षित करता है। यदि आप घर को सौभाग्य और धन से भरना चाहती हैं तो बांस का पौधा घर के मुख्य द्वार पर रखें।
बांस घर के अंदर और बाहर दोनों जगह अच्छी तरह से बढ़ता है। आप इस पौधे को इंडोर प्लांट की तरह भी ऊगा सकती हैं और ये घर के सौंदर्य को बढ़ाने में मदद करता है। आप सजावट के तौर पर इस पौधे को लिविंग रूम में रख सकती हैं। जिससे आते जाते समय इस पौधे पर सबकी नजर पड़े।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर में दूब का पौधा लगाते समय ध्यान रखें वास्तु के ये नियम, आएगी सुख समृद्धि
यदि आप घर में बांस का पौधा रखती हैं तो ये गुड लक लाता है और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। यदि आप बांस के पौधे को वास्तु के अनुसार, लाल रिबन से बांध कर रखती हैं तो ये जल्दी ही घर में खुशियां लाता है। के कुछ डंठल सौभाग्य का प्रतीक हैं। आप इसे अपने घर के वर्कप्लेस पर रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर की इन 5 जगहों पर भूलकर भी न रखें तुलसी का पौधा, हो सकते हैं कंगाल
आपके द्वारा घर में रखे जाने वाले बांस के डंठलों की संख्या बांस के पौधे के वास्तु लाभों को प्रभावित करती है। माना जाता है कि बांस के डंठल की एक जोड़ी प्यार और खुशहाल शादी बनाए रखने में मदद करती है। जबकि 3 या 6 बांस के डंठल खुशी लाते हैं।
यदि आप वास्तु की इन बातों को ध्यान में रखते हुए बांस का पौधा लगाती हैं तो ये गुड लक लाने में मदद करता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik, pixabay.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।