हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है उसमें कभी भी धन की कमी नहीं होती है और खुशहाली बनी रहती है। जड़ी-बूटियों की रानी के रूप में जानी जाने वाली तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है और अपनी पवित्रता की वजह से सभी घरों में लगी होती है।
ज्योतिष में तो तुलसी का बहुत अधिक महत्व है ही और वास्तु के हिसाब से भी यह घर में सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन जब बात वास्तु से जुड़ी है तो तुलसी के पौधे के लिए घर में कुछ विशेष स्थान हैं और ऐसा माना जाता है कि यदि इस पवित्र पौधे को सभी दिशा और स्थान पर न रखा जाए तो घर में समस्याएं आ सकती हैं। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shapaira जी से जानें कि घर की किन विशेष जगहों पर आपको तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए।
तुलसी का पौधा वास्तु के अनुसार कभी भी घर की छत पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र पौधे को छत में रखने से सकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। ख़ास तौर पर जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है वो भूलकर भी ऐसा न करें। वास्तु की मानें तो छत पर रखा तुलसी का पौधा हमेशा वास्तु दोष का कारण बनता है। यदि आप तुलसी घर में लगा रही हैं तो इसे आंगन या बालकनी में लगाएं।
घर में तुलसी का पौधा हमेशा खुले स्थान पर लगाने की सलाह दी जाती है। भूलकर भी इस पौधे को अंधेरे वाली जगह पर न लगाएं। ऐसी जगह लगाया गया तुलसी का पौधा आर्थिक हानि का कारण बनता है। तुलसी के पौधे को हमेशा खुली धूप और उजाले वाले स्थान पर लगाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:एक्सपर्ट टिप्स: घर में आने वाली परेशानियों का संकेत दे सकता है तुलसी का पौधा, जानें कैसे
वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर के मंदिर के आस-पास लगाने से घर में समृद्धि आती है। लेकिन कभी भी ये पौधा भगवान शिव और गणपति की तस्वीर के पास न रखें। ऐसा करने से शिव जी नाराज हो सकते हैं और आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
ऐसी मान्यता है कि दक्षिण दिशा पितरों की दिशा होती है, इसलिए कभी भी तुलसी का पौधा इस दिशा में न रखें। तुलसी के लिए सर्वोत्तम दिशा उत्तर पूर्व है यानी घर का ईशान कोण सबसे अच्छा माना जाता है।
कभी भी तुलसी का पौधा आपको घर में बेसमेंट वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए और सबसे मुख्य बात है कि तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा गमले में लगाएं और गमले को किसी स्टैंड में रखें।
इसे जरूर पढ़ें:सावन के महीने में घर में लगाएं तुलसी का पौधा, रामा और श्यामा में से कौन सी है ज्यादा शुभ
यदि आप तुसली के पौधे को वास्तु के नियमों के अनुसार लगाती हैं तो सभी दोषों से मुक्ति के साथ घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।