herzindagi
rama or shyama tulsi which is better

सावन के महीने में घर में लगाएं तुलसी का पौधा, रामा और श्यामा में से कौन सी है ज्यादा शुभ

ज्योतिष के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है और यदि ये सावन के महीने में लगाया जाता है तो सुख समृद्धि के लिए लाभकारी होता है।  
Editorial
Updated:- 2022-07-20, 14:35 IST

तुलसी का पौधा विभिन्न औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ऐसा माना जाता है कि ये पौधा घर में सही दिशा में लगाना चाहिए जिससे सुख समृद्धि बनी रहे। इसलिए लोग इस पवित्र पौधे को घर के आंगन या घर में मुख्य द्वार के आस पास लगाते हैं। मान्यता है कि यह पौधा घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को समाप्त करके घर में सुख समृद्धि का कारण बनता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है और धन की कभी भी कमी नहीं होती है।

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में भगवान लक्ष्मी नारायण का वास होता है। यही कारण है कि इस पौधे को लोग अपने घर-आंगन में जरूर लगाते हैं और नियमित रूप से इसकी पूजा करते हैं। इसके साथ ही घर में सुबह तुलसी को जल भी अर्पित किया जाता है और ज्योतिष में इस पौधे के पास शाम के समय दीपक जलाने की सलाह दी जाती है।

ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में ही माता लक्ष्मी का भी वास होता है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें कि सावन में घर में कौन सी तुलसी लगानी चाहिए।

तुलसी के पौधे का महत्व

tulsi plant benefits at home

रामा और श्यामा दोनों ही तुलसी के पौधों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। जिस तुलसी की पत्तियां हरी होती हैं, उसे उज्ज्वल या रामा तुलसी के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसके पत्ते हल्के मीठे होते हैं साथ ही इसकी पत्तियों का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए भी किया जाता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। श्यामा तुलसी की पत्तियां श्याम रंग या फिर बैंगनी रंग की होती हैं। इसी वजह से इसे श्यामा तुलसी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस तुलसी का संबंध भगवान श्री कृष्ण से है, क्योंकि इसकी पत्तियां श्री कृष्ण के रंग के समान होती हैं। इसके अलावा आयुर्वेद में भी इस तुलसी का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्यामा या रामा तुलसी किसी भी गुरुवार के दिन लगानी चाहिए।

सावन में किस दिन लगाएं तुलसी का पौधा

ज्योतिष के अनुसार तुलसी का पौधा सावन के किसी भी दिन लगाना शुभ और मंगलकारी माना जाता है। श्यामा तुलसी को कृष्णा तुलसी भी कहा जाता है। इन दोनों में से किसी भी तुलसी के पौधे को घर में लगाया जा सकता है। ये दोनों ही तुलसी मंगलकारी होती है। लेकिन जब बात सावन की हो तो रामा तुलसी के पत्ते हरे होते हैं इसलिए इस मौसम में यही तुलसी लगानी ज्यादा लाभकारी मानी जाती है। रामा तुलसी को भाग्यशाली तुलसी के नाम से भी जाना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: एक्सपर्ट टिप्स: घर में आने वाली परेशानियों का संकेत दे सकता है तुलसी का पौधा, जानें कैसे

घर की छत पर न लगाएं तुलसी का पौधा

tulsi plant is good for sawan month

ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। इसलिए तुलसी के पौधे के कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी है। वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे को कभी भी घर की छत पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का संबंध बुध ग्रह से होता है, इसलिए जिसकी कुंडली में धन के भाव में बुध ग्रह हो, उसे तुलसी का पौधा छत पर नहीं लगाना चाहिए। इससे आपकोधन हानि होने लगती है।

इसे जरूर पढ़ें:शास्त्रों में बताए गए तुलसी के सूखे पत्तों के उपाय

इस प्रकार घर की सुख समृद्धि के लिए आपको घर में सावन के महीने में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए जिससे माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:wallpapercave.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।