herzindagi
vastu for live tortoise at home by expert

घर में रखना चाहती हैं जीवित कछुआ तो जरूर जानें वास्तु की सही दिशा

अगर आप घर में जीवित कछुआ रखना चाहती हैं तो आपको कुछ विशेष नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-12-21, 18:56 IST

वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कछुआ रखने से घर में सुख समृद्धि आती है और धन की कभी भी कमी नहीं होती है। घर में हम क्रिस्टल, मेटल या किसी अन्य तरह का कछुआ रखते हैं जैसे लकड़ी का।

इसके साथ ही घर में हम जीवित कछुआ भी रखते हैं जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सके। ज्यादातर लोग वास्तु के अनुसार घर में चीजें रखते हैं जिससे कोई बुरा प्रभाव न पड़े। ऐसे ही घर में यदि जीवित कछुआ रख रही हैं तो आपको वास्तु के कुछ विशेष नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

घर में यदि कछुआ रखा जाता है तो ये वास्तु के साथ फेंगशुई के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कछुआ किस दिशा में रखना चाहिए और इसे कैसे रखना शुभ माना जाता है।

क्या घर में जिंदा कछुआ रखना शुभ होता है?

is live turtle lucky for home

हिंदू पौराणिक कथाओं, शास्त्रों और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जिंदा कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है। कछुआ एक ऐसा जीव है जो बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वो घर में प्रचुरता और धन की समृद्धि को दिखाता है।

भगवान विष्णु के एक अवतार के रूप में कछुए की पूजा की जाती है। इसी वजह से कच्छप अवतार के रूप में कई मंदिरों में उनकी पूजा की जाती है। इसी वजह से वास्तुशास्त्र भी घर में जीवित कछुआ रखने की सलाह देता है और इसे धन का प्रतीक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस स्थान पर रखें क्रिस्टल का कछुआ, होगी धन की वर्षा

वास्तु के अनुसार घर में किस स्थान पर रखें कछुआ?

where to place live turtle

वास्तु विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि आप घर में जीवित कछुआ रखती हैं तो इसे अपने घर की उत्तर दिशा में रखें। जीवित कछुए को आप घर की उत्तर पूर्व दिशा जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है, उस स्थान पर रखना सबसे शुभ हो सकता है।

वास्तु में मान्यता है कि कछुए को ईशान कोण में रखने से धन, प्रचुरता, सकारात्मकता और समृद्धि आती है। कछुए को कभी भीदक्षिण दिशा में न रखें। घर में कछुए को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जो उसके लिए आरामदेह हो।

किस स्थान पर न रखें कछुआ

यदि आप घर में जीवित कछुआ रखती हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे कभी भी घर के बेडरूम में न रखें। कछुए का टैंक कभी भी आपको बाथरूम के आस-पास नहीं रखना चाहिए। किसी अंधेरे स्थान पर कछुआ नहीं रखना चाहिए। कछुए को कभी भी मछलियों के साथ या उनके टैंक में न रखें।(एक्वेरियम के वास्तु टिप्स)

घर में जिंदा कछुआ रखने के नियम क्या हैं?

rules for keeping live turtle at home

यदि आप घर में जीवित कछुआ रख रहे हैं तो आपको घर में पर्याप्त पानी, कुछ जलीय पौधों के साथ एक बड़ा टैंक बनाकर रखें। ऐसा माना जाता है कि इसे जोड़े मने रखें ज्यादा शुभ होता है। कछुआ हमेशा समृद्धि का प्रतीक होता है इसलिए इसे कभी घर में लंबे समय के लिए बंद करके न छोड़ें। कछुआ को हमेशा सही तरह से खाना खिलाते रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में जीवित कछुआ रखना सही है या नहीं, जानें क्या कहता है वास्तु

घर में इस तरह के कछुए रखना शुभ होता है

वास्तु की मानें तो घर में जीवित कछुआ रखने से बेहतर होता है कि आप लकड़ी का कछुआ रखना शुभ होता है। इस तरह का कछुआ घर में धन, सकारात्मक ऊर्जा और प्रेम का संचार कर सकता है और धन लाभ में सहायक होता है।

आप वास्तु के नियम के अनुसार घर में धातु का कछुआ भी रख सकती हैं। धातु का कछुआ घर में खुशहाली लाता है। घर में क्रिस्टल का कछुआ रखना भी शुभ माना जाता है और यह घर में खुशहाली का कारण बनता है। क्रिस्टल के कछुए को आप दक्षिण -पश्चिम में दिशा रख सकते हैं। ये आपके जीवन में सौहार्द्र लाने में मदद करता है।

यदि आप वास्तु नियमों के अनुसार कछुआ रखती हैं तो ये घर की समृद्धि का कारक बन सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com, unsplash.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।